POST #22 – परमात्मा हर एक प्राणी के हृदय प्रदेश में स्थित है । This Great God, as described in the Vedas, exists in the heart of every living being.
FIRST IN HINDI (ENGLISH VERSION FOLLOWS RIGHT AFTER THIS).
Atharvaveda 10/8/6
आविः सन्निहितं गुहा जरन्नाम महत्पदम् । तत्रेदं सर्वमार्पितमेजत्प्राणत्प्रतिष्ठितम् ॥
वह (आवि:) एक-एक पदार्थ में अपनी महिमा से प्रकट होनेवाला, (जरत्) स्तुति के योग्य, (नाम) प्रसिद्ध (महत्) महान् व पूजनीय, (पदम्) प्राप्त करने योग्य (सत्) जो सदा विद्यमान रहता है, अर्थात अविनाशी है (गुहा = गुहायाम्) हृदय रुपी गुफा में (निहितम्) स्थित है । (तत्र) उस में (इदम् सर्वम्) यह सब (एजत्) गति करता हुआ ब्रह्माण्ड, सूर्य, पृथिवी, नक्षत्र आदि और (प्राणत्) प्राणधारी देहधारी जगत् (आर्पितम्) समर्पित हुआ (प्रतिष्ठितम्) स्थित है, आश्रित है ।
Atharvaveda 2/1/1 — (वेनः) बुद्धिमान् पुरुष (तत्) उस (परमम्) अति श्रेष्ठ परब्रह्म को (पश्यत्) देखता है, साक्षात् करता है, अनुभव करता है (यत्) जो ब्रह्म (गुहा) हृदय रुपी गुफा के भीतर वर्त्तमान है ।
बृहदारण्यक उपनिषद् 4/4/22 — (सः वै एषः) वह ही यह (महान्) बड़ा (अजः) अजन्मा (आत्मा) परमात्मा है । (यः अयम्) जो यह (विज्ञानमय) चित्स्वरुप, ज्ञान स्वरुप है (प्राणेषु) प्राणों में विद्यमान है (यः) जो (एषः) यह (अन्तः हृदये) हृदय के भीतर (आकाश) अवकाश है (तस्मिन्) उसमें (शेते) विराजमान है । (सर्वस्य) सब का (वशी) वशी है, नियन्ता है (सर्वस्य) सबका (ईश्वर) प्रभुः है (सर्वस्य) सब का (अधिपति) अधिष्ठाता है, रक्षक है, पालक है ।
श्वेताश्वतर उपनिषद् 6/11 — (एकः देवः) वह देव एक है, परन्तु (सर्वभूतेषु) अनेक प्राणियों में (गूढ़) छिपा हुआ व्याप्त है, (सर्वव्यापी) सर्व-व्यापक है (सर्वभूतान्तरात्मा) सब प्राणियों की आत्मा में स्थित है (कर्माध्यक्षः) कर्म फल का प्रदाता है, (सर्वभूताधिवासः) सब प्राणियों में उसका वास है (साक्षी) वह सबका साक्षी है अर्थात दृष्टा है, (चेता) चेतन है, (केवलः) केवल एक है अद्वितीय है (निर्गुण) सत्व- रजस्-तमस् इन तीन गुणों से अलग है अर्थात प्रकृति से अलग है ।
कठोपनिषद् 2/20 — परमात्मा (अणोः) अणु से (अणीयान्) अति सूक्षम् और (महतः) बडे़ से (महीयान्) अधिक बड़ा है । (आत्मा) परमात्मा (अस्य) इस (जन्तोः) जीवधारी के (गुहायाम्) हृदय प्रदेश में (निहितः) स्थित है, विद्यमान है । (तम्) उसको (अक्रतुः) कर्म जाल से मुक्त, अर्थात निष्काम कर्म करने वाला (वीतशोकः) शोक से रहित मनुष्य (पश्यति) देख सकता है, अनुभव कर सकता है । (धातुः) संसार को धारण करने वाले (आत्मनः) परमात्मा की (महिमानम्) महिमा को, बड़प्पन को (प्रसादात्) उसकी कृपा से ही, जाना जा सकता है ।
छान्दोग्य उपनिषद् 8.1.1 – (तस्मिन्) उस हृदय प्रदेश में (यद्) जो (अन्तः) अन्दर है (तद्) उसको (अन्वेष्टव्यम्) ढूंढना चाहिये (तद् वा व) उसको ही (विजिज्ञासितव्यम्) जानने की इच्छा करनी चाहिये ।
हे मनुष्यो, तुम उसे कहाँ खोज रहे हो ? वह तो तुम्हारे भीतर ही विद्यमान है। उसे बाहर मत ढूँढ़ो, क्योंकि वहाँ तुम उसे कभी नहीं पा सकोगे क्योंकि वह इन्द्रियों की पकड़ से परे है।आँखें उसे देख नहीं सकती है। तुम उसे ध्यान के द्वारा अनुभव कर सकते हो—उस स्थान पर, जिसे ऊपर “हृदय की गुफा” कहा गया है। यह स्थान भौतिक हृदय से अलग है। यह स्थान छाती के मध्य में स्थित एक सूक्ष्म बिंदु है ।उस स्थान पर मन को केन्द्रित करते हुए प्रतिदिन पवित्र ओ३म् का अथवा गायत्री मन्त्र का जप करो । मन ही मन अर्थात धीरे धीरे जप करो (Recite it silently).
आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो । अगर आप ने इस पोस्ट को पसन्द किया है तो कृपया इसे आगे अन्य मित्रों को भी भेजिये ताकि वह भी हमारे ग्रन्थों में दी गयी अन्मोल शिक्षा का लाभ उठा सकें । अपने ऋषियों के प्रति आभार प्रकट कीजिये जिन्होंने यह अन्मोल ज्ञान हमें दिया है ।
पुरानी सब पोस्ट, नीचे दे रखी हैं, एक के बाद एक ।
NOW IN ENGLISH
Athrvaveda 10/8/6 — That Supreme Being (God) is present in every single object through His greatness. He is great, worthy of praise, worthy of worship, and the One who should be attained and experienced. He always exists, that is to say, He never perishes. He lives in the “cave like space of the heart”. In Him, the entire universe moves and exists — the cosmos, the sun, the earth, the stars, and all living beings. Everything takes shelter in Him and is supported by Him.
Atharvaveda 2/1/1 — A wise person observes and experiences this Great Brahm (God) in the cave of his heart.
Brihadāranyaka Upanishad 4/4/22 — He (Brahm) alone is the great, unborn Supreme Being. He is the form of knowledge (pure awareness). He exists within the vital life-force (prana). He dwells in the inner space of the heart. He is the controller of all, the Lord of all, the ruler of all. He upholds everything, the protector, and the sustainer of all beings.
Shveshvatara Upanishad 6/11 — That Divine Being is One and only, yet He is hidden in all living beings. He is present everywhere and pervades everything. He is present within the soul of every living being, and the giver of the results of everyone’s actions (karmas). He dwells in all and is present in every creature. He is the witness of all actions — the seer of all. He is conscious. He is the One without a second, unique and incomparable. He is separate from the three qualities — sattva, rajas, and tamas — meaning He is distinct from material nature.
Kathopanishad 2/20 – The Supreme Being is smaller than the smallest atom and also greater than the greatest object in this universe. He dwells within the region of the heart in every living being. Only a person who performs selfless actions and whose mind is free from sorrow can see Him, can experience Him. The glory of the Supreme Being, who sustains this entire cosmos, can only be known only through His grace.
Chandogya Upanishad 8.1.1 – The one Who is situated in this cave like space of the heart, is worth searching for, worth knowing for. { A person should have an intense desire to know and search for this Supreme Being. }
O humans, where are you searching for Him. He is present within you. Don’t look for Him outside, where you will never find Him, because He is beyond your sense organs. Eyes cannot see Him. You can experience Him by meditating at a point which has been referred to above as the cave of one’s heart. It is separate from the physical heart. It is a point located at the center of one’s chest. Meditate at that point everyday by reciting the sacred symbol OM or the sacred Gayatri Mantra. Recite it silently.
May the blessings of God be with you for reading this post. May you always follow the path He prescribed in the Vedas. If you like this post, then please do share it with your friends so that they can also benefit from the Vedic knowledge.
Please scroll down below for all the previous posts.
POST #21 – परमात्मा के कुछ स्वाभाविक गुणों का वर्णन ।
Some of the personal attributes of God.
FIRST IN HINDI (ENGLISH VERSION FOLLOWS RIGHT AFTER THIS).
वह सर्वशक्तिमान है, सर्वव्यापक है और सर्वज्ञ है ।
Yajurveda 32/3 – “न तस्य प्रतिमा अस्ति” – उसका कोई आकार नहीं है, अर्थात निराकार है ।
श्वेताश्वतर उपनिषद् 3.10 – (तद्) वह (अरुपम्) रुप रहित है (अनामयम्) दुःख से रहित है । (ये) जो (एतद्) इस ब्रह्म को (विदुः) जान लेते हैं, अर्थात अपने हृदय में उसका साक्षात कर लेते हैं (वे) वे ज्ञानी लोग (अमृताः) अमर अर्थात मुक्त (भवन्ति) हो जाते हैं । (अथ) और (इतरे) दूसरे – अज्ञानी लोग (दुःखम् एव) दुःख को ही (अपि यन्ति) प्राप्त करते हैं अर्थात बार बार इस संसार में जन्म लेते रहते हैं ।
Rigveda 1/164/46” – एकं सद्विप्रा बहुधा वदन्ति” । एक ही परमात्मा को ज्ञानी लोग बहुत नामों से पुकारते हैं । वेद में इस परमात्मा को, ब्रह्म, विष्णु, अग्नि, प्रजापति, बृहस्पति, इन्द्र, पुरुष, यम इत्यादि नामों से पुकारा गया है । वह एक ही परमात्मा के नाम हैं उसके भिन्न भिन्न गुणों के आधार पर । वह एक ही है, अनेक नहीं है ।
उसका मुख्य और निज नाम ओ३म् है ।
Yajurveda 31/2 = वह परमात्मा इस ब्रह्माण्डरूप नगरी में निवास करता है । जो उत्पन्न हुआ है और जो भविष्य में उत्पन्न होगा और जो अन्न से, आहार से अत्यन्त बढ़ता है, परमात्मा इन सबका स्वामी है ।
Yajurveda 31.2 – वह अविनाशी मोक्ष का भी स्वामी है ।
Yajurveda 13/4 – “हिरण्यगर्भः समवर्तताग्रे भूतस्य जातः पतिरेक आसीत्” । इस सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का एक ही स्वामी था, है, और आगे भी रहेगा, जो कि सृष्टि की रचना से पूर्व विद्यमान था ।
Yajurveda 40.8 – सपर्यगाच्छुक्रमकायमव्रणमस्नाविरँशुद्धमपापविद्धम्।कविर्मनीषीपरिभूःस्वयम्भूर्याथातथ्यतोर्थान्व्यदधाच्छाश्वतीभ्यःसमाभ्यः॥
वह परमात्मा, सब ओर से व्याप्त है, शीघ्रकारी सर्वशक्तिमान्, छिद्ररहित और छेद करने योग्य नहीं है, नाड़ी नस के बन्धन से रहित है, इसीलिये कभी अवतार नहीं लेता है । सदा पवित्र है, पाप से रहित है, सर्वज्ञ है, सब जीवों के मनों की वृत्तियों को जाननेवाला है, सब के ऊपर विराजमान है, माता पिता से जन्म न लेनेवाला अपनी सत्ता में सदा विद्यमान अनादि स्वरूप है, वह प्रजाओं के लिये सब पदार्थों को रचता है ।
बृहदारण्यक 4/4/22 – यह ही बड़ा अजन्मा परमात्मा है अर्थात इसका न ही कभी जन्म होता है और न ही कभी मृत्यु होती है । यह ज्ञान स्वरुप है, प्राणों में विद्यमान है, अथवा प्राणों का दाता है । जो यह हृदय के भीतर अवकाश है उसमें विराजमान है । सब का नियन्ता है, सबका प्रभु है, सब का अधिष्ठाता है, रक्षक है, पालक है ।
Yajurveda 31/3 – “एतावानस्य महिमातो ज्यायाँश्च पूरुषः । पादोस्य विश्वा भूतानि त्रिपादस्यामृतन्दिवि” ॥ हे मनुष्यो ! यह सारा ब्रह्माण्ड, इस परमात्मा की महिमा का सूचक है । यह परमात्मा इस ब्रह्माण्ड से बहुत बड़ा है । यह सारा जगत इस परमात्मा के एक चोथायी भाग में है । इस जगत के रचियता के बाकि तीन चोथायी भाग, विनाशरहित अपने प्रकाश स्वरुप में हैं । ऐसा बड़ा परमात्मा कभी भी मनुष्य की योनी में अवतार नहीं ले सकता है । उस को अवतार लेने की कोई आवश्यकता भी नहीं है क्योंकि वह हर एक प्राणी के हृदय में विद्यमान है और किसी को कभी भी मार सकता है । इस भूमि पर लगभग ३००,००० मनुष्य, प्रतिदिन मृत्यु को प्राप्त होते हैं । परमात्मा उनको मारने के लिये अवतार नहीं लेते हैं ।
वह परमात्मा इस सृष्टि का रचियता, संचालक और संहारकर्ता है । सृष्टि के आदि में, चार वेदों का ज्ञान, वह चार ऋषियों के हृदय में प्रकट करता है ।
सब प्राणियों को, उनके कर्म के अनुसार, नया जन्म भी यही परमात्मा प्रदान करता है ।
इस परमात्मा की प्राप्ति, केवल अपने भीतर हृदय प्रदेश में ध्यान करने से होती है । बाहर किसी वस्तु पर ध्यान टिकाने से कभी नहीं होगी । इस हृदय प्रदेश की चर्चा आगे आनी वाली पोस्ट में होगी ।
Mundak 3/1/8 – वह परमेश्वर आँख से ग्रहण नहीं किया जा सकता है ।
तैत्तिरीय उपनिषद् 2.7 – उस आनन्द स्वरुप ब्रह्म को ही पाकर यह जीवात्मा आनन्दित हो जाता है ।
बृहदारण्यक् उपनिषद् 3.8.10 – हे गार्गी ! जो अविनाशी ब्रह्म को न जानकर अर्थात न साक्षात कर, इस लोक से, इस जन्म से प्रयाण करता है (मरता है),वह कृपण है, दया का पात्र है क्योंकि उसने एक सुनहरी अवसर को इस बहु मूल्य जीवन में गँवा दिया है ।और जो इस अविनाशी ब्रह्म को जान कर (अर्थात साक्षात कर) इस लोक से प्रयाण करता है वह ही ब्रह्म वेत्ता है अर्थात मनुष्यों में श्रेष्ठ है । [वह जन्म-मरण के बन्धन से छूट जाता है ।]
यह मानव जीवन मिलना बहुत ही दुर्लभ है । इस परमात्मा का नित्य ध्यान करिये अपने अन्दर, और अच्छे कर्म करते हुए, मोक्ष को प्राप्त करिये ।
आखिर में, केवल यही परमेश्वर, उपासना के योग्य है और कोई नहीं । किसी अन्य की उपासना करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यही एक परमेश्वर आपकी सभी श्रेष्ठ कामनाओं को पूर्ण कर सकता है।
पुरानी पोस्ट, हिन्दी और English में, नीचे दे रखी हैं । आपका दिन शुभ हो और मंगलमय हो ।
NOW IN ENGLISH
Supreme God is all powerful, Omnipresent and Omniscient.
Yajurveda 32/3 – “Na Tasya Pratimā Asti”. He is formless.
Shvetashvatar 3.10 – He is formless and free from any sorrows. A person, who knows that Brahm, not by mere thought but by direct realization in their heart, becomes immortal; he crosses beyond death and attains liberation. But those who remain in ignorance, dwell in the realm of sorrow, and return again to this mortal world of sufferings, time and time again.
Rigveda 1/164/46 –”Ekam Sadviprā Bahudhā Vadanti” – There is only one God, learned people address Him by many different names. In the Vedas He has been addressed as Brahma, Vishnu, Agni, Prajapati, Indra, Soma, Brihaspati, Purush, Yama etc. These various names are based upon His different attributes.
His personal and primary name is OM.
Yajurveda 31/2 – The Supreme God lives within this universe, that is to say, He pervades this universe. He is the Lord of everything that has come into existence, everything that will come into existence in the future, and everything that grows and is sustained by food.
Yajurveda 31/2 – He is also the Lord of the eternal salvation.
Yajurveda 31/4 – “हिरण्यगर्भः समवर्तताग्रे भूतस्य जातः पतिरेक आसीत्” । He is one and only, Lord of this universe and was present before the creation of this universe.
Yajurveda 40.8 – स पर्यगाच्छुक्रमकायमव्रणमस्नाविरँ शुद्धमपापविद्धम् । कविर्मनीषी परिभूः स्वयम्भूर्याथातथ्यतोर्थान्व्यदधाच्छाश्वतीभ्यः समाभ्यः ॥ He is Omnipresent, Omnipotent, has no body or shape, cannot be pierced upon, free from the bondage of arteries and veins, therefore never takes Avatāra as a human or an animal, He is always pure, free from any sins, all knowledgeable, knows what is in the minds of people, rules over all, exists by His own power, is the creator of everything for his subjects.
Brihadāranyaka Upanishad – 4/4/22 – This great God never takes birth and consequently never dies. He is the provider of breath – the vital energy. He is all knowledgeable. There exists a space in the center of chest near the heart, where one can realize Him by meditating at that point. He is the controller of all, the ruler of all, the protector and sustainer of all.
Yjurveda 31/3 – “एतावानस्य महिमातो ज्यायाँश्च पूरुषः । पादोस्य विश्वा भूतानि त्रिपादस्यामृतन्दिवि “॥ O humans! This entire universe is a manifestation of the glory of the Supreme God. The Supreme Being is far greater than this universe. This whole world exists within only one quarter of Him. The remaining three quarters of the Creator of this world abide in His eternal, indestructible, radiant form. Such a vast and infinite Supreme Being can never take birth in a human womb. He has no need to incarnate, for He dwells in the heart of every living being and can end the life of anyone at any moment. There are approximately 300,000 people die in this earth, every day. He does not take avatār to kill them.
He is the creater, sustainer and destroyer of this universe. In the beginning of creation, He reveals the knowledge of the four Vedas in the heart of the four Rishis who in turn propagate it to other people.
He decides the fate of all living beings after death and provide them a new body in the next life.
Mundak 3/1/8 – This Supreme being cannot be seen by naked eye.
This supreme God can be realized only by meditating at a point inside your own body and NOT meditating outside on any object.
Taittrīya Upanishad 2.7 – After realizing this Supreme all blissful God, the soul becomes very joyful.
Brihadaaranyak 3.8.10 – One who departs from this world without knowing the Brahm is to be pitied, because he has squandered the rare human opportunity. But one who leaves this world after knowing the Brahm, not by just mere thought but direct realization, is a Brāhmaṇa — a knower of Brahm, one who has attained the highest wisdom, one who has fulfilled the highest purpose of life. Such a person attains salvation.
This human life is very difficult to achieve. So meditate only upon this Supreme God inside and perform the righteous Karmas, so that you can achieve salvation in this life.
Finally, only this Supreme God is worthy of your worship and no one else. There is absolutely no need to worship anyone else as this one God can fulfill all your noble desires.
To view older posts, please scroll down. These are given in both Hindi and English.
Have an auspicious and blessed day. You are reading the knowledge that has been given to us by the great saints.
PREVIUOS POSTS
POST #20 – वेदान्त दर्शन के अनुसार, किसको परमात्मा मानना चाहिये । Who should be regarded as God, as per the Vedant Darshan.
Another Gem from Our Ancient Scriptures.
FIRST IN HINDI (English Version Follows right after this).
इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए हम वेदांत दर्शन के कुछ सूत्रों का अध्ययन करेंगे, लेकिन उससे पहले इस ग्रंथ की थोड़ी पृष्ठभूमि समझ लेते हैं। कृपया ध्यान दें कि वेदांत दर्शन वेदों से अलग एक स्वतंत्र ग्रंथ है। वेदांत दर्शन की रचना महर्षि व्यास जी ने की है, जबकि वेद वह दिव्य ज्ञान है जो स्वयं परमात्मा ने चार ऋषियों के हृदय में प्रकट किया था। वेदांत दर्शन में परमात्मा को “ब्रह्म” नाम से संबोधित किया गया है। “ब्रह्म” शब्द वेदों से उत्पन्न हुआ है और इसका अर्थ है — गुण, कर्म और स्वभाव में जिससे बढ़कर कोई नहीं है । वेदांत दर्शन का प्रारम्भ निम्नलिखित सूत्र से होता है,
सूत्र 1.1.1 —- अथातो ब्रह्मजिज्ञासा ॥
(अथ) इसके पश्चात, अर्थात दुखों की अनुभूति हो जाने पर तथा जगत् की नश्वरता का अनुमान हो जाने पर (अतः) अमृत की अर्थात मोक्ष की अनुभूति हो इस कारण से (जिज्ञासा) ब्रह्म को जानने की इच्छा होती है । यह बात बिलकुल सत्य है कि प्रायः ऐसा देखा जाता है कि जब इंसान के जीवन में सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, तब वह न तो परमात्मा की पूजा करना चाहता है और न ही उसके बारे में जानने की इच्छा करता है । पर वह ब्रह्म है कौन जिसको जानने की मन में जिज्ञासा होनी चाहिये । इसका उत्तर महर्षि व्यास जी देते हैं अगले सूत्र में,
सूत्र #1.1.2 – जन्माद्यस्य यतः ॥
(अस्य) इस जगत् का (जन्मादि) जन्म, संचालन और विनाश (यतः) जिससे होता है, वह ब्रह्म है । ऐसे ब्रह्म को जानने की इच्छा होती है । हम उसी महान शक्ति को परमात्मा मानें जिसमें यह तीनों गुण विद्यमान हों अर्थात सृष्टि की रचना, संचालन और विनाश । वेद में एक ही परमात्मा का वर्णन है और उसे बहुत सारे नामों से पुकारा गया है, जैसे कि, अग्नि, ब्रह्म, विष्णु, प्रजापति, इन्द्र, यम इत्यादि, उसके भिन्न भिन्न गुणों के आधार पर । सारे 11 मूल उपनिषदों में परमात्मा को ब्रह्म के नाम से पुकारा गया है जिसका अर्थ है महान, जिससे बड़ा कोई नहीं है । यह ब्रह्म शब्द वेद से ही आया है,
यजुर्वेद 40.17 – —ओ३म् खं ब्रह्म ॥ जिसका अर्थ है कि, (ओ३म्) मेरा नाम ओ३म् है और मैं (खम्) आकाश की तरह सर्वव्याप्क हूँ और (ब्रह्म) मैं गुण, कर्म और स्वरुप से सबसे महान हूँ ।
परमात्मा का मुख्य और निज नाम ओ३म् है । ऐसे ब्रह्म को जानने की इच्छा होनी चाहिये । अन्य किसी की नहीं । अन्य किसी की उपासना करना उचित नहीं है । कोई प्रश्न कर सकता है कि इसका क्या प्रमाण है कि परमात्मा में यह तीनों गुण होने चाहिये, इस कार्य जगत् का जन्म, संचालन और विनाश । इस का उत्तर महर्षि व्यास जी अगले सूत्र में देते हैं,
सूत्र 1.1.3 – शास्त्रयोनित्वात् ॥ जिसका अर्थ है कि, (शास्त्र) शास्त्र अर्थात वेद इसका (योनित्वात्) प्रमाण होने से ।
यह सूत्र कहता है कि आप वेद को पढ़िये और आपको प्रमाण अपने आप ही मिल जायेगा । सत्य सनातन धर्म में वेद सबसे बड़ा प्रमाण माने जाते हैं। अगर वेद और किसी दूसरे शास्त्र के वचनों में कोई भेद हो, तो वेदों की बात ही सही मानी जाती है। वेद स्वयं प्रमाण हैं, उन्हें सही सिद्ध करने के लिए किसी अन्य ग्रंथ की ज़रूरत नहीं होती है । चलिये तो देखते हैं कि वेद में क्या लिखा है ?
जगत् की उत्पत्तिः Yajurveda 17/19, Rigveda 10/81/3
ओ३म् विश्वतश्चक्षुरुत विश्वतोमुखो विश्वतोबाहुरुत विश्वतस्पात् । सम्बाहुभ्यान्धमति सम्पतत्रैर्द्यावाभूमी जनयन्देवऽएकः ॥
(विश्वतः चक्षुः उत) सब संसार को देखने और (विश्वतः मुखः) सब के हृदय में उपदेश करने वाला (विश्वतः बाहुः उत) सब प्रकार से अनन्त बल तथा पराक्रम से युक्त (विश्वतः पात्) सर्वत्र व्याप्ति वाला (एकः) एक ही (One and Only one) (देवः) देव, अपने आप प्रकाशस्वरूप (पतत्रैः) क्रियाशील परमाणु आदि से (द्यावाभूमी) सूर्य्य और पृथिवी लोक को (सम्, जनयन्) कार्य्यरूप प्रकट करता हुआ (बाहुभ्याम्) अनन्त बल पराक्रम से सब जगत् को (सम्, धमति) प्राप्त हो रहा है अथवा अच्छे प्रकार से गति दे रहा है ।
उसकी दिव्य दृष्टि से कुछ भी छिपा नहीं है। इसलिए यह सोचकर पाप कर्म मत करो कि तुम्हें कोई नहीं देख रहा है । वह सब प्राणियों के हृदयों में निवास करता है और पूर्ण श्रद्धा व भक्ति करने वालों का भीतर से मार्गदर्शन करता है। यह मन्त्र हमें बता रहा है कि वह एक ही है । वह प्रकृति के तीन मूल गुणों — सत्त्व, रजस् और तमस् — से इस सम्पूर्ण सृष्टि की रचना करता है। उसकी शक्तियाँ असीम हैं, और वही इस पूरे ब्रह्माण्ड को निरंतर गति में रखता है।
जगत् का संचालनः Yajurveda 13/4
ओ३म् हिरण्यगर्भः समवर्तताग्रे भूतस्य जातः पतिरेक आसीत् । स दाधार पृथिवीं द्यामुतेमां कस्मैदेवाय हविषा विधेम ॥
इस (भूतस्य) उत्पन्न हुए संसार का (जातः) रचने और (पतिः) पालन करने हारा (एकः) एक ही (हिरण्यगर्भः) सूर्यादि तेजोमय पदार्थों का आधार (अग्रे) जगत् रचने से पहिले (समवर्तत) वर्त्तमान (आसीत्) था । (सः) वही (इमाम् पृथिवीम्) इस पृथिवी को ओर (द्याम् उत) सूर्यादि को भी (दाधार) धारण करता है (कस्मै) उस आनन्द स्वरुप (देवाय) प्रजापति के लिये (हविषा) हम आत्मसमर्पण से विशेष भक्ति (विधेम) किया करें ॥
वेद में एक ही परमात्मा को वेद में भिन्न भिन्न नामों से पुकारा गया है । इस मन्त्र में उसी ब्रह्म को हिरण्यगर्भ के नाम से पुकारा गया है जिसका अर्थ है, जिसके गर्भ में यह सब प्रकाश देने वाले सूर्य और नक्षत्र स्थित हैं । यह मन्त्र हमें बता रहा है कि वह एक ही है और सृष्टि की रचना से पहले वर्तमान था और वह ही इन सब सूर्य, पृथिवी और नक्षत्रों को अब भी धारण कर रहा है । ऐसे ब्रह्म की ही उपासना करने योग्य है अन्य की नहीं ।परमात्मा उसको मानना चाहिये जो सृष्टि कि उत्पत्ति से पहले विद्यमान था । जो बाद में धरती पर आया हो वह परमात्मा नहीं हो सकता । परमात्मा इस सृष्टि के कण कण में विद्यमान है । उसका माप इस सारी सृष्टि से भी बहुत अधिक है । उसका अवतार नहीं हो सकता एक मनुष्य के छोटे से माप में ।
जगत् का विनाशः Yajurveda 32/8
ओ३म् वेनस्तत्पश्यन्निहितङ्गुहा सद्यत्र विश्वम्भवत्येकनीडम् । तस्मिन्निदँ सञ्च वि चौति सर्वँसऽओतः प्रोतश्च विभूः प्रजासु ॥
(वेन:) ब्रह्मज्ञानी पुरुष (तत्) उस ब्रह्म को जो (गुहानिहितम् ) बुद्धिरूपी गुफा में स्थित तथा (सत्) तीन कालों में वर्त्तमान नित्य है, उसको (पश्यत्) अनुभव करता है, (यत्र) जिस ब्रह्म में (विश्वम्) सारा संसार (एक नीडम्) एक आश्रय को (भवति) प्राप्त होता है, (तस्मिन्) उसी ब्रह्म में (इदम् सर्वम्) यह सब जगत् (सम् एति च) प्रलयकाल में लीन होता है और उत्पत्ति काल में (वि एति च) पृथक् स्थूल रूप को भी प्राप्त होता है । (सः) वह जगदीश (विभूः) विविध प्रकार से व्याप्त हुआ (प्रजासु) प्रजाओं में (ओतः प्रोतः च) ओत और प्रोत है अर्थात वह सब प्रजाओं के अन्दर विद्यमान है ।
यह मन्त्र हमें बता रहा है कि यह ब्रह्म हर एक प्राणी के हृदय में वर्तमान है । ज्ञानी पुरुष उस ब्रह्म की उपासना अपने हृदय प्रदेश में ध्यान करके करते हैं अर्थात उसका ध्यान बाहर नहीं करते हैं । वही इस जगत का रचयिता है और एक निर्धारित समय के आने पर वही इस जगत का विनाश भी कर देता है ।
कैवल्य उपनिषत्: – स ब्रह्मा स विष्णुः – वह ब्रह्मा है, वही विष्णु है । वह एक ही है ।
बृहदारण्यक् 2/4/5: ऋषि याज्ञवल्कय says, —–आत्मा वा अरे द्रष्टवयः श्रोतव्यः मन्तव्यः निदिध्यासितव्यः
(अरे) अरे मैत्रेयी ! (आत्मा वै) परमात्मा को, निश्चित रुप से, (श्रोतव्यः) सुनना चाहिये (मन्तव्यः) मनन चिन्तन करना चाहिये (निदिध्यासितव्यः) विशेष ध्यान करना चाहिये ।
इस परमात्मा के बारे में सुनना चाहिये, ऐसे विद्वान से जिसने वेदों का अध्ययन किया हो या आप स्वयं वेद को पढ़िये । किसी ऐसे मनुष्य के पास मत जाईये जिसने कभी वेद को छूआ तक न हो । यह मानव जीवन बहुत दुर्लभ से मिलता है । इसका सदुपयोग करिये । इस परमेश्वर का प्रतिदिन ध्यान करिये अपने हृदय प्रदेश में । यह हृदय प्रदेश कहां पर स्थित है, इसकी चर्चा आगे आने वाली पोस्ट में हम करेंगें ।
निष्कर्ष = परमात्मा एक ही है । वह ही सृष्टि का निर्माण, संचालन और प्रलय करता है । इस परमात्मा को वेदों में कई नामों से पुकारा गया है जैसे कि ब्रह्मा, विष्णु, प्रजापति, इन्द्र, सोम, यम इत्यादि उसके भिन्न भिन्न गुणों के आधार पर । इसी परमात्मा का ध्यान और पूजा करने योग्य है ।
आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो। इस वेब साइट में, मैं हर कुछ दिनों में एक नये मन्त्र की व्याख्या प्रस्तुत करता हूँ । सो आप से निवेदन है कि आप इस वेब साइट पर आते रहिये ।
पिछली पोस्ट के मन्त्रों की व्याख्या नीचे दे रखी है इस इङ्गलिश की व्याख्या के पश्चात ।
NOW IN ENGLISH
Who should be addressed as God as per the Vedānta Darshan? To answer this question, we shall study a few Sutras from Vedānta Darshan but first a little background about this scripture. Please note that Vedānta Darshan is a separate manuscript from the Vedas. Vedānta Darshan has been authored by Maharshi Vyās ji whereas Veda is a knowledge given by the Supreme God Himself in the hearts of the four Rishis. In Vedānta Darshan, God has been addressed by the name of Brahm. This word of Brahm, originated from the Vedas and it means NO one is bigger than Him in quality, actions and nature. Vedānta Darshan begins with the following Sutra,
Sūtra 1.1.1 – Athāto Brahm-jijnyāsā
[Atha] After experiencing the pain and sufferings, and learning that everything in this universe is destructible {including the universe itself} [atah] in order to attain salvation [ji-jnyāsā] there is a desire to know Brahm (God).
The above statement is very true. By and large when a person is having good times, he does not want to worship nor has any desire to know about Brahm. But who is that Brahm (God)? Maharshi Vyās provides the answer in the next Sūtra.
Sūtra #1.1.2 – Janmādyasya yatah
[Yatah] By whom [asya] this world is [janmādi] created, sustained and destroyed, that one is known as Brahm.
That Supreme Being should possess all of these three attributes, that is, creation, sustenance and destruction. A person should have a desire to know such a Brahm, who possesses all of these three attributes. In Vedānta Darshan, God has been addressed by the name of Brahm. In fact in all of the 11 main Upanishads, God has been addressed by the name of Brahm. This word Brahm has originated from the Vedas,
Yajurveda 40.17——- Om Kham Brahm, which means, (Om) My name is Om (Kham) I am present everywhere like the sky (Brahm) I am the greatest in attributes, actions and size. No one is bigger than me. He is infinite in size. He is NOT a 6 feet person residing in a remote planet but rather pervades everything in this universe inside out. Infact He pervades your own body as well as your soul. As I have stated in my previous posts, Vedās believe in only one God, but has been addressed in the Vedas by many different names like, Brahm, Vishnu, Agni, Prajaapati, Indra, Yama etc. These various names specify His various attributes. But then the question arises, how can Maharshi Vyās make such a statement that this Brahm has all of these three attributes. He provides the answer in the next Sūtra.
Sūtra #1.1.3 – Shastra-Yonitvaat.
[Yonitvaat] On account of the proof given in the [Shastra] Veda.
Maharshi Vyās ji states that, Veda is the proof of the above statement made in Sūtra (1.1.2). He is suggesting that go and study the Vedās, and you will find the proof therein. By the way Vedās are considered the Supreme Authority of the Sanātan Dharma. If there is ever a contradiction between the Vedās and any other scripture, then what is stated in the Vedās SHALL always prevail. What is stated in the Vedas are considered Self Proof, and no other scripture is needed for its verification. That is why, Maharshi Dayaanand has stated that it is the duty of every human being to study the Vedas and impart its knowledge to others. It is a must before someone can call himself/herself as a priest.
CREATION:
Yajurveda 17/19, Rigveda 10/81/3 —– Vishvatash chakshurut vishvatomukho vishvatobāhuruta visvataspāt । Sam-bāhubhyān-dhamati sam-patatrair-dyāvābhūmi janayandeva-ekah ॥
(Vishvatah chakshuh) His eyes are all over the world, nothing is hidden from His sight. (Vishvatah mukhah) He speaks in the hearts of all. (Vishvatah bāhuh utah) He possesses unlimited power and is (Vishvatah pāt) Omnipresent. (Ekah devah) This one and only one God, (sam janayan) after creating (dyāvābhūmī) the shining stars and earth (patatraih) from the fundamental minute particles of Prakirti, keeps this universe in (sam dhamati) constant motion (bāhubhyām) with His mighty arms of omnipotance.
Nothing is hidden fron His divine vision. So do not commit any sins thinking no one is watching you. He dwells in the heart of all beings guding them from within, if you have full faith and devotion towards Him. He creates this universe from the three fundamental particles (known as Satva-Rajas-Tamas in the Vedās) of Prakirti. He has unlimited powers and keeps this entire universe in constant motion.
SUSTENANCE:
Yajurveda 13/4 – Hiranyagarbhah samavartatāgre bhūtasya jātah patireka āsīt। Sa dādhār prithivīm dyāmutemām kasmai devāya havishā vidhem ॥
(Hiranyagarbhah) That Supreme being within whom all stars and constellations exist (samavartata) was present (agre) before the creation of the universe (bhūtasya jātah) created all cosmos and the living entities (patireka āsit) was only one Lord of the universe. (Sa dādhāra) He upholds, sustains, nurtures (imām prithivim) this earth (dyam-ut) stars and this world. We should (havishā vidhema) surrender to, meditate and worship (kasmai) this blissful (devāya) God only.
In this verse God has been addressed as Hiranayagarbhah which literally means the golden womb, or you may call it the cosmic embryo. Hiranayagarbhah is the Lord who holds all the bright constellations in His womb so to speak. It represents the first manifest principle of creation, the subtle source from which the entire universe arises. The verse conveys that all stars (तारे) and constellations are contained within this cosmic womb, indicating that Hiranyagarbha is not merely a physical entity but a universal, all-encompassing reality. It symbolizes the Creative Intelligence, the life-force that precedes before creation of this universe. This creative intelligence is nothing, but the Super Consciousness addressed as Brahm in the Vedas and the Upanishads. This mantra also indicates that the size of God is unlimited because only then all the light emitting stars are encompassed within Him. He is NOT a 6 feet person residing in a remote planet. But rather He pervades the entire cosmos and is present in the heart of every living entity also.
Please do not regard Hiranyagarbhah as a separate God. In the Vedas there is only one God who has been addressed by many different names depending upon His attributes. A person who appears on earth after the world has been created should NOT be regarded as God. He has to be present before creation in order to create this universe.
Dissolution:
Yajurveda 32/8 — Venastatpashyannihitangguhā sadyatra vishvambhavatyekanīdam । Tasminnidam sanca vi cauti sarvams-otah protashca vibhūh prajāsu ।
The wise person experiences that Brahm in the cave of his heart who is present in this universe in all three times (present, past and future). This universe takes shelter (abode) in that Brahm and dissolves into Him (breaks into separate components) during dissolution. That Omnipresent God is woven like warp and woof in all the creatures, that is, He pervades all animate and inanimate objects.
This mantra tells us that this Supreme Being is present in the heart of all beings and a wise person meditates upon Him by concentarting their mind at that location and not outside. Brahm has unlimited powers and creates and then dissolves this universe at a set time.
Kaivalya Upanishad – Sa Brahmā S Vishnuh ———He is Brahma and He is Vishnu, reaffirming what is stated in the Vedas, there is only one God. No Upanishaad had the courage to go against the teachings of the Vedās.
Brihadāranyak 2/4/5 – Rishi Yajyavālkaya tells his wife, O Maitreyi ! One must listen about Brahm, One must contemplate about Him, One must meditate upon Him. That is to say, this Brahm is worth listening, contemplating and meditating. He is worth listening to, whether from a wise person who has studied the Vedas or reading the Vedas oneself. Do NOT go to the false Gurus who have Never studied the Vedas.
Conclusion: There is only One God who creates, sustains and destroys this universe. He has been addressed in the Vedas by various different names like Brahm, Vishnu, Prajapati, Agni, Soma, Indra etc., depending upon His attributes. No one is bigger than Him. His size is infinite and He does NOT take avatar. He pervades this entire cosmos. Only He is worthy of your worship. In the next posts I will discuss various attributes of this God.
Have a blessed and auspacious days. I update this website every few days with a new Veda mantra. So please keep visiting it.
For meanings of the Veda Mantras in previous Posts, please scroll down. Most of them are listed below.
PREVOIUS POSTS
POST #19 – परमात्मा सब विघ्नों को दूर करता है और वरणीय पुरुष को प्राप्त होता है । Supreme God removes all obstacles and is attained by a worthy person.
FIRST IN HINDI (ENGLISH VERSION FOLLOWS RIGHT AFTER THIS).
RIGVEDA 9/86/26
इन्दु: पुनानो अति गाहते मृधो विश्वानि कृण्वन्त्सुपथानि यज्यवे । गाः कृण्वानो निर्णिजं हर्यतः कविरत्यो न क्रीळन्परि वारमर्षति ॥
(यज्यवे) यज्ञ करनेवाले यजमानों के लिये (इन्दुः) परमात्मा (विश्वानि सुपथानि) सब रास्तों को (कृण्वन्) सुगम करता हुआ (मृधः) उनके विघ्नों को (अति गाहते) नष्ट कर देता है, अतिक्रमण करवा देता है, अर्थात वह मनुष्य उन विघ्नों को पार कर जाते हैं और (पुनानः) उनको पवित्र करता हुआ और (हर्यतः) कान्तिमय, चाहने योग्य, प्रकाशमय परमात्मा (कविः) सर्वज्ञ, क्रान्तदर्शी (अत्यः न) निरन्तर गतिवाले घोड़े की तरह (क्रीडन्) क्रीडक की मनोवृत्ति से सब कार्यों को करता हुआ (निर्णिजं) अति शुद्ध (वारम्) वरणीय अर्थात वरण करने योग्य पुरुष को (परि अर्षति) प्राप्त होता है ।
यह मन्त्र वेदों के उस मूल सिद्धान्त को प्रकट करता है जिसमें यज्ञ को केवल कर्मकाण्ड न मानकर जीवन की साधना बताया गया है । शतपथ ब्राह्मण में कहा गया है, “यज्ञो वै श्रेष्ठतमं कर्म” जिसका अर्थ है, यज्ञ ही एक श्रेष्ठ कर्म है । यज्ञ का मूल धातु है, “यज्”, जिसका अर्थ होता है, “देवपूजा, दान, संगतिकरण” । इस प्रकार, यज्ञ का अर्थ है, परमेश्वर की पूजा करना, दान देना और एकत्रित करना ।
मन्त्र कहता है कि ऐसे यजमान के लिये, परमात्मा सब कामों को सुगम कर देता है । इस मन्त्र में परमात्मा को विघ्नों का नाश करने वाला कहा गया है। अध्यात्मिक ग्रंथों में विघ्नों का मूल कारण अविद्या, राग, द्वेष, अहंकार बताया गया है। जब मनुष्य यज्ञमय जीवन जीता है, तब परमात्मा उसके अन्तःकरण को शुद्ध करता है और उसकी अविद्या, अहंकार को दुर करता है जिससे उसके विघ्न नष्ट हो जाते हैं । वह किसी न किसी साधन से अवश्य सहायता प्रदान करता है, चाहे अन्दर से प्रेरणा या विचार देकर, या किसी मनुष्य की सहायता से । संस्कृत में “इन्दुः” शब्द का मूल धातु है “इन्धीं” जिसका अर्थ है चमकना । वेद शिक्षा देता है कि एक ही परमात्मा है परन्तु उसको वेदों में कई नामों से सम्बोधित किया गया है, उसके भिन्न भिन्न गुणों के आधार पर । इस मन्त्र में परमात्मा को “इन्दुः” के नाम से सम्बोधित किया गया है जिसका अर्थ है प्रकाशमय । वह परमात्मा प्रकाश्मय है । मुण्डकोपनिषद् (2.2.10) का एक वचन है, “तस्य भासा सर्वमिदं विभाति” जिसका अर्थ है,
(तस्य भासा) उसके प्रकाश से (सर्वं इदं) यह सब कुछ (विभाति) चमकता है । यह सब सूर्य और तारे, परमात्मा के प्रकाश से चमकते हैं । इसीलिये इस मन्त्र में परमात्मा को “इन्दु” शब्द से सम्बोधित किया गया है ।
मन्त्र में एक उपमा दी गयी है, वह निरन्तर गतिशील घोडे़ की तरह क्रीड़ा करता हुआ सब कार्य कर रहा है । इसका अर्थ है कि परमात्मा कभी निष्क्रिय नहीं है— वह निरन्तर सृष्टि का संचालन कर रहा है। किन्तु यह कर्म किसी बोझ की तरह नहीं, बल्कि क्रीडक की भाँति— आनन्द और स्वाभाविकता से कर रहा है । वह सभी मनुष्यों को उनके कर्मों का फल निरन्तर दे रहा है । अन्त में कहा गया है कि ऐसा परमात्मा अति शुद्ध और वरण करने योग्य पुरुष को प्राप्त होता है । परमात्मा किसी से पक्षपात नहीं करता है । वरणीय होने का अर्थ है— जिसने अपने जीवन को सत्य, संयम (Self-Discipline), यज्ञ और ज्ञान से परिष्कृत कर लिया हो । ऐसा साधक स्वयं को योग्य बनाता है, और वही योग्यता परमात्मा की प्राप्ति के द्वार को खोल देती है । इस मन्त्र से प्रेरणा मिलती है कि आप भी वेद ज्ञान, साधना और अच्छे कर्मों से, अपने को परमात्मा की प्राप्ति के योग्य बनायो । ऐसे व्यक्ति के लिये, परमात्मा सब विघ्नों को दुर करके उसकी जीवन यात्रा को सुगम कर देता है । केवल इसी परमात्मा की उपासना करने योग्य है जिसका वेद में वर्णन है ।
आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो । अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी है तो इस वेद ज्ञान को अपने पास सीमित न रख कर, अन्यों को अवश्य भेजिये ।
NOW IN ENGLISH
RIGVEDA 9/86/26
Induh punaano ati gaahate mridho vishvaani krinvan supathaanni yajyave । Gaah krinvaano nirnijam haryatah kavira-tyo na kreelan pari vaara-marshati ॥
For those who perform Yajnya, the Supreme God makes all paths smooth and destroys their obstacles, enabling them to cross over all hindrances. Purifying them, this luminous, desirable, all knowing and far seeing Supreme God, carries out all his actions like a joyful swift horse. Thus, He is attained by the supremely pure, worthy, and chosen person—one who is truly fit to be chosen.
This mantra conveys a profound Vedic teaching about the grace of the Supreme God (Paramātmā) toward those who sincerely engage in Yajnya—a term that, in the Vedic sense, means not merely ritual sacrifice, but selfless, disciplined, and righteous action performed for the goodness of all. In the Shaatapatha Braahmana it is stated: “Yajnyo vai shresthatamam karma” —which means that Yajnya indeed is the highest form of action. Yanjya is derived from the Sanskrit root verb “Yaj” which has three meanings, 1.Worship of the Divine, 2. Engage in charity that is, benevolent actions and 3. Integration of people or particles. Mantra states that for such a person who performs Yajnya, the Supreme God makes all tasks easier.
In this mantra, God has been described as the destroyer of obstacles. In the scriptures, ignorance (avidyaa), attachment (raaga), aversion (dvesha) and ego (ahankaar) are said to be the root causes of obstacles. When a person lives a Yajña-centered life, God purifies the inner being and removes ignorance and ego, thereby destroying obstacles. Most challenges of life arise because of lack of proper knowledge. He certainly provides help—either through inner inspiration and thoughts, or through the assistance of another person.
As I have stated in the past that Vedas declare that there is only one Supreme God but He has been addressed in the Vedas by many different names depending upon His attributes. In this mantra, God has been addressed by the name of “Induh”, meaning the luminous one. Mundaka Upanishad 2.2.10 says, “Tasya bhaasaa sarvam idam vibhaati” – which means By His light, everything shines. All the Suns and the stars shine because of His light. He provides the necessary energy to sustain the fusion reaction in the stars. Thus the Supreme Being has been rightly addressed by the word “Induh”.
The mantra uses a metaphor: God performs all actions playfully, like a constantly moving horse. This means that the Supreme is never inert or inactive—He continuously governs creation and sustenance. Yet His action is not a burden; it is like play—natural and joyful. He continuously dispenses the fruits of actions to all beings. He does not take rest. When it is night in America, it is day in India, yet He remains active in both places at all times.
Finally, it is said that such a Supreme God is attained by a person who is extremely pure and worthy. God shows no favoritism. To be worthy means: one who has refined one’s life through truth, self-discipline, study of the Vedas and performance of righteous actions and meditation. Such a seeker makes himself worthy, and that very worthiness opens the door to the realization of God. He is attained by a person who has absolute faith and devotion towards Him. Remember the axiom, ” a rolling stone gathers no moss”. There is absolutely no need to worship any other God than the one described in the Vedas.
Have a blessed and auspicious day. If you like this post, then please do share it with your friends and family. Please do NOT keep the Vedic knowledge confined to yourself. This website has been created by Dr Raj Bhalla for the propagation of Vedic knowledge.
PREVIOUS POST #18
एक परिवार में भाई-बहनों को कैसा व्यवहार करना चाहिए ? How should brothers and sisters behave in a family ?
FIRST IN HINDI (ENGLISH VERSION FOLLOWS RIGHT AFTER THIS).
अथर्ववेद 3/30/3
ओ३म् मा भ्राता भ्रातरं द्विक्षन्मा स्वसारमुत स्वसा । सम्यञ्चः सव्रता भूत्वा वाचं वदत भद्रया ॥
(भ्राता) भाई (भ्रातरम्) भाई से (मा द्विक्षत्) द्वेष न करे (उत्) और (स्वसा) बहिन (स्वसारम्) बहिन से भी (मा) नहीं । { भाई बहिन से भी द्वेष न करे } । (समयञ्चः) समान आदर करने वाले और (सव्रता) समान व्रत वाले अर्थात समान कर्म वाले (भूत्वा) होकर (भद्रया) कल्याण और सुखप्रद रीति से (वाचं) वाणी को (वदत) बोलो, परस्पर भद्रता से वार्तालाप करो ।
भावार्थ = वेद केवल आध्यात्मिक शिक्षाएं ही नहीं देते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र को सही दिशा में चलाने का जीवन-मार्ग भी देते हैं। वे परिवार को बहुत महत्व देते हैं, क्योंकि परिवार ही समाज और देश की नींव है। यह मंत्र सिखाता है कि समाज की एकता केवल बाहरी कानूनों से ही नहीं, बल्कि हमारे विचार और व्यवहार से बनती है । जब कहा गया है कि भाई-भाई से और बहन-बहन से द्वेष न करें [ और भाई बहिन से भी द्वेष ने करे ], तो इसका अर्थ है कि परिवार और समाज के सभी रिश्तों में ईर्ष्या, जलन और मनमुटाव नहीं होना चाहिए। द्वेष व्यक्ति की अपनी आन्तरिक शांति को भंग कर देता है और पूरे समाज को हानि पहुँचाता है ।
समान आदर, समान व्रत और समान कर्म का अर्थ है कि सभी लोगों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखना चाहिए और अच्छे कर्म करने का संकल्प समान होना चाहिए। सच्ची एकता काम या भूमिका की समानता से नहीं, बल्कि धर्म और नैतिकता के प्रति समान निष्ठा से आती है । हर एक प्राणी को सत्य कर्म ही करना चाहिये, ऐसे कर्म जो कि वेद के विरुद्ध न हो । ऐसे कर्म ही वैदिक धर्म कहलाता है ।
वेदों में वाणी को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। शब्द केवल बोलने के लिए नहीं होते, बल्कि वे रिश्तों को सुधार भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं । इसलिए ऐसी वाणी बोलनी चाहिए जो शुभ, सुख देने वाली और कल्याणकारी हो । इस मन्त्र में कोमलता और सम्मान के साथ बातचीत करने की शिक्षा दी गई है । ऐसा संवाद समाज में प्रेम, समझ और सद्भाव बनाए रखता है तथा सबके सुख में वृद्धि करता है ।
संक्षेप में, यह मंत्र बताता है कि द्वेष-रहित भाव, नैतिक समानता, अच्छे कर्म और मधुर व सम्मानपूर्ण वाणी से ही शांत और खुशहाल समाज बनता है। यही वेदों की एक मूल शिक्षा है । सभी मनुष्यों और स्त्रियों को इस शिक्षा को अपने जीवन में उतार कर सुख और शान्ति को प्राप्त करना चाहिये । अपने को भी सुखी रखो और अन्यों को भी । तभी एक समाज और राष्ट्र् में लोग सुख चैन से जीवन व्यतीत कर सकते हैं ।
NOW IN ENGLISH
ATHARVAVEDA 3/30/3
Om Mā bhrātā bhrātaram dvikshan mā svasāram uta svasā । Samyanchah sa-vratā bhūtvā vācham vadata bhadrayā ॥
Let no brother hate his brother, and no sister hate her sister. { Similarly, let no brother hate her sister as well }. Treat each other with equal respect and follow the same vows and common goals and act together in harmony. Speak words with kindness and sweetness; converse with each other with goodness and benevolence.
PURPORT: Vedas not only teach about spirituality but also give a way of life to sustain the society and a nation at large. It gives utmost importance to the family as it represents a fabric of the society and the nation. This mantra teaches that unity in society begins not only with external rules, but with inner attitudes and conduct.
By saying that neither brothers nor sisters should bear hatred toward one another, the verse emphasizes the Vedic principle that all relationships—especially within the human family—must be free from jealousy, rivalry, and resentment. Hatred is seen as a force that destroys both individual peace and the society in general. The call to be equal in respect, vows, and actions reflects the Vedic view that harmony arises when people recognize one another as equal in human worth and moral responsibility. True unity lies in commitment to righteous actions (known as Dharma). Make sure that all actions that you perform are in accordance with the Vedas as contrary to this is called Adharma.
Speech holds great importance in Vedic thought. Words are not merely sounds but creative forces that can heal or harm a relationship. Speaking in a way that is auspicious and happiness-giving to others, using language that uplifts the mind and guides toward well-being. The instruction to converse with gentleness and nobility points to an ideal society where dialogue is guided by respect, self-restraint, and goodwill. Such communication preserves social harmony and nurtures collective happiness
In essence, this mantra teaches that a peaceful and prosperous society is built on freedom from hatred, equality in moral intent, disciplined actions that are in accordance with the Vedas, and kind & respectful speech. These principles lie at the heart of Vedic teachings. Follow these teachings and obtain peace in your own heart and build a better society where you will enjoy performing your daily duties of life. Be a peacemaker. Blessed are those who are peacemakers. Have a blessed and auspicious day.
PREVIOUS POST #17
सब दुर्गुणों और दुःखों से छुटकारा पाने का वेद मन्त्र । A Vedic Prayer to Remove Sufferings in life and attain all that is beneficial.
FIRST IN HINDI (English version follows right after this).
Rigveda 5/82/5, Yajurveda 30/3
ओ३म् विश्वानि देव सवितर्दुरितानि परा सुव । यद्भद्रं तन्न आ सुव ॥
हे (सवितः) सारे जगत के उत्पादक (देव) सारे संसार को प्रकाशित करनेवाले, सब सुखों के दाता परमेश्वर ! आप (नः ) हमारे (विश्वानि) सम्पूर्ण (दुरितानि) दुर्गुण, दुर्व्यसन और दुखों को (परासुव) दूर कीजिये और (यत् भद्रम्) जो कल्याण कारक गुण, कर्म, स्वभाव और पदार्थ हैं (तत्) वह सब (नः) हम को (आ सुव) प्राप्त कराईये ।
भावार्थ – इस मन्त्र में परमात्मा को सविता के नाम से सम्बोधित किया गया है । संस्कृत में सविता शब्द का अर्थ है—
- जगत् का उत्पत्ति कर्ता ।
- सत्कर्मों के लिए प्रेरणा देने वाला ।
अर्थात यह प्रार्थना सर्वोच्च परमेश्वर को समर्पित है। जब हम परमेश्वर को इस ब्रह्माण्ड का रचयिता मानकर पुकारते हैं, तो हम स्वीकार करते हैं कि हर जीवन, हर प्राकृतिक नियम और हर ऊर्जा का स्रोत उन्हीं से उत्पन्न हुआ है ।
• वही जीवन के मूल स्रोत हैं ।
• वही इस संसार के पालनकर्ता हैं ।
• वही सभी प्राणियों के परम मार्गदर्शक हैं ।
इससे हम यह समझते हैं कि हम उनकी सहायता क्यों मांगते हैं — क्योंकि केवल वही पूर्ण ज्ञान और शक्ति के स्वामी हैं ।
वे सभी लोकों को प्रकाशित करते हैं । इसका अर्थ केवल सूर्य या तारों की भौतिक रोशनी नहीं है, बल्कि मन और बुद्धि की आंतरिक प्रकाशना भी है। परमेश्वर प्रकाशित करते हैं —
• धर्म के मार्ग को,
• बुद्धि को ज्ञान से,
• हृदय को साहस से,
• जीवन को एक उद्देश्य से ।
इस प्रकार यह मंत्र हमें स्मरण कराता है कि आध्यात्मिक प्रकाश भी ईश्वरीय तेज का ही एक रूप है । इस मंत्र में हम परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारे सभी दुर्गुणों—जैसे क्रोध, ईर्ष्या, अहंकार, अज्ञान, लोभ आदि—को दूर करें। ये दुर्गुण हमारी आध्यात्मिक उन्नति में बाधा डालते हैं। हम उनसे दुर्व्यसनों—अर्थात बुरी आदतों को जैसे कि जूआ खेलना, नशे वाली वस्तुओं का सेवन करना इत्यादि —को दूर करने की प्रार्थना भी करते हैं । साथ ही दुःख — चाहे शारीरिक हों, मानसिक हों या सामाजिक — इन सबके निवारण की प्रार्थना करते हैं, ताकि हम एक उच्च, सार्थक और धर्मयुक्त जीवन जी सकें । इसके अतिरिक्त हम परमेश्वर से यह भी प्रार्थना करते हैं कि वे हमें प्रदान करें —
श्रेष्ठ गुण (गुण) – सत्य, विनम्रता, करुणा, साहस, धैर्य, पवित्रता ।
श्रेष्ठ कर्म (कर्म) – कर्तव्यों को ईमानदारी, निडरता और निःस्वार्थ भाव से पूरा करने की शक्ति ।
श्रेष्ठ स्वभाव (स्वभाव) – शांत, संतुलित, प्रसन्नचित्त, सहायक और अनुशासित अंतःकरण ।
कल्याणकारी पदार्थ (पदार्थ) – अर्थात जीवन के लिए आवश्यक सब उपयोगी और शुभ वस्तुएँ जैसे कि —
• मोक्षरुपी धन,
• उत्तम स्वास्थ्य,
• उचित मार्गदर्शन,
• सत्संग,
• सात्त्विक/शाकाहारी भोजन,
• उत्तम और प्रेरणादायी विचार ।
यह प्रार्थना वैदिक आध्यात्मिक अनुशासन की मूल संरचना को प्रकट करती है, जिसके दो पक्ष हैं—
सकारात्मकता का विकास (गुण, कर्म, स्वभाव, पदार्थ)
नकारात्मकता का त्याग (दुर्गुण, दुर्व्यसन, दुःख)
यह मंत्र केवल याचना नहीं है, बल्कि ईश्वर के मार्गदर्शन में, स्वयं को सुधारने का संकल्प भी है । हमें पहले अपनी तरफ से प्रयास करना होगा—दुर्गुणों को हटाने में, जीवन में सकारात्मकता लाने में । उसके बाद ही दिव्य कृपा प्राप्त होती है । प्रार्थना तभी फलदायी होती है जब उपासक पहले बहुत परिश्रम करके स्वयं प्रयास करे और उसके पश्चात पिता परमेश्वर से सहायता के लिये याचना करे ।
इस वेद मन्त्र का उच्चारण आप प्रतिदिन करिये जिससे कि आप की जीवन यात्रा सुगम बन जाए । परन्तु एक बात का ध्यान रखना चाहिये, जैसे कि महर्षि यास्क मुनि, निरुक्त (1.17) में लिखते हैं कि, वेद मन्त्र का उच्चारण उसके प्रत्येक शब्द के अर्थ को समझ कर करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है । तो आप भी इसके एक एक शब्द के अर्थ को स्मरण करके इसका उच्चारण करिये ।
अगर आपको यह व्याख्या अच्छी लगी, तो कृपया इसे अन्य लोगों तक अवश्य भेजिये । वेद प्रचार में सहायता देना हर एक मनुष्य का कर्त्तव्य है । आपका दिन शुभ मंगलमय हो । आपकी भक्ति और तपस्या मंगलमय हों जिससे आप की निरन्तर अध्यात्मिक उन्नति होवे । आपका वेदों में वर्णित, उस एक परमात्मा में सदा दृढ़ विस्वास बना रहे ।
NOW IN ENGLISH (It is a short but very powerful Vedic prayer.)
Rigveda 5/82/5, Yajurveda 30/3
Om Vishwāni Deva Savitar Duritāni ParāSuva. Yad Bhadram TanNa Ā Suva.
In Simple language : “Om Vishwaani Deva Savitar Duritaani ParaaSuva. Yad Bhadram TanNa AaSuva.“
(Savitāh) O Creator of the entire universe, (Deva) O illuminator all worlds, O giver of all happiness ! (Parā-Suva) please remove (Vishwāni) all (Duritāni) of our bad qualities, bad habits and sorrows, and (AaSuva) grant (Nah) us all the (Bhadram) virtuous qualities, righteous actions, noble nature, and beneficial things that lead to our well-being.
Purport: This prayer is addressed to Savitā Dev (Savitar). In Sanskrit, the word Savitā means,
- Creator of the universe.
- One who inspires to perform noble deeds.
Thus this prayer is addressed to the Supreme God. By invoking God as the creator of this universe, we acknowledge that every form of life, every law of nature and every source of energy originates from Him. We acknowledge that, (1) He is the source of existence, (2) the sustainer of this world and (3) the ultimate guide of all human beings.
This sets the foundation for why we seek His help; because He alone has the perfect knowledge and power to grant us happiness. He illuminates all worlds. This refers not only to the physical light (like the sun and stars) but to the inner illumination of the mind and intellect. God lights up: the path of righteousness, the intellect with wisdom, the heart with courage and life with a purpose. Thus this mantra reminds us that spiritual light is also a form of divine radiance.
In this mantra, we are praying to the Supreme God, to remove all of our “Durguna” (that is faults) like anger, jealousy, ego, ignorance, greed. These faults block our spiritual progress. We are praying to Him to remove our “Durvyasana”, that is bad habits and addictions like gambling, use of intoxicating drugs etc. We are also praying to Him for removal of “Dukha” (that is Sorrow/Pain/Sufferings). These can be physical, emotional and social. We pray for relief from sufferings so that we can lead a higher and meaningful life. We are also praying to grant us what is beneficial for us like,
(A) Good Qualities like truthfulness, humility, compassion, courage, patience, purity.
(B) Good Actions like strength to perform our duties honestly, fearlessly, and selflessly.
(C) Good Nature like a calm, balanced, cheerful, helpful, and disciplined inner personality.
(D) Other beneficial things needed to lead a good and meaningful life like, (1) good health (2) spiritual wealth (3) wisdom (4) company of Vedic scholars (5) vegetarian food and (6) noble thoughts.
This mantra is not just a request, but a commitment to self-improvement with God’s guidance. This prayer reflects the core structure of Vedic spiritual discipline, which has two sides:
1. Removal of Negativity (Bad Habits, Sorrows, Sufferings).
2. Cultivation of Positivity (good qualities to lead a peaceful life).
In Vedic philosophy, spiritual progress is not only about worship, it is about self refinement, purification, and conscious self-elevation. We have to make a sincere effort for removal of negative qualities and create positivity in life by ourselves first, before seeking the divine intervention. A prayer is only answered when an honest effort has been made by the worshipper first.
Please recite this Vedic Mantra everyday and observe for yourself the positive change it could bring in your life. Saint Yask Muni writes in Nirukta (1.17) that a Veda Mantra should be recited after knowing the meaning of each and every word, then it becomes highly beneficial. So please know the meaning of each word in this mantra and then recite it.
If you liked this post then please help me spread this message of the Vedas to all humanity by sharing the link of my website to your friends and family. Have an auspicious and blessed day. May you always follow the path of the Vedas and thus by meditating upon God, achieve salvation, which is the ultimate goal of life. May your faith never fluctuate from devotion to, one and only one God, as described in the Vedas.
This website is dedicated for the propagation of true meaning of the Veda Mantras and other scriptures, both in Hindi and English. It will be updated frequently with a new Gem from the Vedas.
Previous Post #16
बहुत प्रसिद्ध गायत्री मन्त्र की व्याख्या –The famous celebrated Gāyatrī Mantra.
FIRST IN HINDI (English version follows right after this).
Yajurveda 36/3, Rigveda 3/62/10, Samaveda 1462
ओ३म् भूर्भुवः स्वः । तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि । धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
जो (भूः) सबके प्राणों का दाता है, (भुवः) दुःख विनाशक है, (स्वः) सुख का देने वाला है, ऐसे (सवितुः) सब के उत्पादक, सर्वप्रेरक (देवस्य) दिव्य गुणों के भण्डार परमात्मा का जो (वरेण्यम्) वरण करने योग्य (भर्गः) शुद्धतम्, पाप विनाशक तेजस्वरुप है (तत् धीमहि) उसका हम ध्यान करें । (यः) जो उपर्युक्त परमात्मा (नः) हमारी (धियः) बुद्धियों को (प्रचोदयात्) सत्य कर्मों में प्ररित करे ।
Commentary: यह गायत्री मन्त्र इसलिये कहलाता है क्योंकि यह गायत्री छन्द से लिया गया है । गायत्री छन्द में 24 स्वर होते हैं और उसके तीन पाद होते हैं । इस मन्त्र में 23 स्वर हैं, इसलिये वासत्व में, इसका छन्द निचृद्गायत्री है । यह मन्त्र, उपर लिखे हुए, तीन वेदों में पाया जाता है । वेदों का ज्ञान परमात्मा ने सृष्टि के आदि में दिया था । इस मन्त्र के ऋषि विश्वामित्र जी हैं अर्थात उन्होने समाधि की अवस्था में इस मन्त्र का साक्षातकार किया, इस के अर्थ को जाना और फिर इस मन्त्र का आगे बहुत प्रचार किया ।
वेद के अनुसार एक ही परमात्मा है परन्तु उस को कई नामों से पुकारा गया है उस के भिन्न भिन्न गुणों के आधार पर, जैसे कि ब्रह्मा, विष्णु, अग्नि, सविता, प्रजापति, इन्द्र, यम, सोम इत्यादि । इस मन्त्र में एक शब्द आया है, सवितुः, जिसका अर्थ होता है, “सविता का” । संस्कृत में ‘सविता’ शब्द का अर्थ होता है, (1) उत्पादक और (2) प्रेरक । इस मन्त्र में सविता शब्द परमात्मा के लिये प्रयोग हुआ है । परमात्मा सारी सृष्टि का उत्पादक है और वह मनुष्यों को भीतर से प्रेरणा भी देता है ।
हमारे अन्दर श्वास और प्रश्वास की क्रिया, बिना हमारे प्रयास किये (involuntarily) सदा चलती रहती है । यह मन्त्र हमें बता रहा है कि वही परमात्मा, इन प्राणों का दाता है और हमें सदा इसी परमात्मा की उपासना करनी चाहिये । वही दुःख विनाश्क है और सब सुखों का दाता भी है । इस मन्त्र में उपासक परमात्मा से प्रार्थना कर रहा है कि हे भगवन् ! एक काम जो मेरे हाथ में है वह मैं करुंगा और दूसरा कृपया करके आप करिये । मेरा काम – मैं आपके शुभ चेतन स्वरुप का नित्य ध्यान करुंगा । और आपका काम – मेरी बुद्धि को आप सत्य कर्मों में प्रेरित करिये ।
यह स्मरण रखना चाहिए कि मोक्ष या मुक्ति बिना सत्कर्मों के प्राप्त नहीं की जा सकती — चाहे भक्ति कितनी भी प्रगाढ़ क्यों न हो। धर्मपूर्ण कर्म मुक्ति पथ के अनिवार्य अंग हैं । असंख्य जन्मों के उपरांत हमें यह दुर्लभ मानव-जीवन प्राप्त हुआ है — यह एक अमूल्य अवसर है, जिसे व्यर्थ नहीं गँवाना चाहिए । अतः हमें इसका सर्वोत्तम उपयोग करते हुए वैदिक मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और केवल एक परमेश्वर का ही ध्यान करना चाहिए; क्योंकि वही इस विशाल ब्रह्मांड का रचयिता है और उसी ने हमारे अद्भुत मानव-शरीर की भी रचना की है। वही मृत्यु के पश्चात् आत्मा की यात्रा का निर्धारण करता है और हमारे कर्मों के अनुसार उसे नया शरीर प्रदान करता है । यह मन्त्र हम सबको प्रेरणा दे रहा है कि हम उस परम पिता परमेश्वर का ध्यान करें और सत्कर्म ही करें । हमें उस परमेश्वर का ध्यान, ऋषि पतन्जलि के बताये हुए अष्टाङ्ग योग के माध्यम से करना चाहिये । हमें इस जन्म-मरण के चक्र से छूटने का प्रयास, इसी मानव देह में, अवश्य करना चाहिये ।
गायत्री मंत्र एक सार्वभौमिक (Universal) प्रार्थना है जो परमेश्वर से यह निवेदन करती है कि वह हमारे बुद्धि को जागृत करे, प्रेरित करे और उसका सही मार्गदर्शन करे । यह वेदों के मूल संदेश को व्यक्त करता है — अर्थात् ईश्वरीय ज्ञान के प्रकाश द्वारा आत्मोद्धार और प्रबोधन । इस मन्त्र का उच्चारण, पुरुष और स्त्री दोनों कर सकते हैं और सभी वर्ण के लोग कर सकते हैं ।
आपका दिन शुभ और मंगलमय हो । मैं इस वेबसाइट पर, हर सप्ताह में एक बार, नये मन्त्र की व्याख्या डाल देता हूँ । कृपया इस वेबसाइट पर बार-बार आते रहें और इसे दूसरों के साथ साझा करें ।
NOW IN ENGLISH
Yajurveda 36/3, Rigveda 3/62/10, Samaveda 1462
Om Bhūr Bhuvah Svah, Tat Savitur Varenyam Bhargo Devasya Dhīmahi, Dhiyo Yo Nah Prachodayāt.
Omnipresent God (Bhūr) is the provider of breath (Bhuvah) remover of miseries (Svah) provider of happiness and bliss. We should (Dhīmahi) meditate upon (Bhargo) the splendor of (Tat) that God who is the (Savitur) creator of this universe including our bodies, (Devasya) illuminator of this world and (Varnenyam) the best of the best and most acceptable. May (Yo) this God of above mentioned attributes (Prachodayāt) inspire (Nah) our (Dhiyo) intellect to perform noble deeds in this life.
Commentary: This mantra is very famously known as the Gayatri mantra because it belongs to the Gayatri chhand. A Gayatri chhand has 24 vowels. This mantra actual has 23 vowels and therefore its actual chhand is “Nichrid-Gayatri”. In the Vedas, there is only one God but He has been called upon by many different names including Brahmā, Vishnu, Agni, Prajāpati, Indra, Yama, Soma etc. These various names are based upon His attributes, because God has innumerable qualities. In this mantra, God has been addressed by the name of “Savitur” which means, “of Savitā”. This word Savitā in Sanskrit means, (1) Creator of the universe, (2) Inspirer. This mantra states that we should meditate upon such a God who is the creator of this universe and inspires people to perform good deeds from within. What are the attributes of this God known as Savitā Deva in this mantra?
The first line of the mantra proclaims Him as the provider of breath, which flows effortlessly and involuntarily within us, even while we are at sleep. The mantra further reveals that He dispels all sorrows and is the source of eternal bliss. Further, we are making a sacred covenant with the Omnipresent, Omniscient, All-Pervading Lord — that we shall perform our task by meditating upon You daily, and Your task O Lord !, by your grace, please illumine our intellect so that we engage only in noble deeds. May we never commit a sinful deed in this life. One should meditate upon this God by following the Ashtanga Yoga of Rishi Patanjali as described in his manuscript, “Yoga Darshanam”.
One must remember that moksha, or liberation, cannot be achieved without virtuous action, no matter how intense one’s devotion (Bhakti) may be. Righteous deeds are indispensable component of the path to salvation. After countless births, we have now obtained this rare human life — a precious opportunity not to be squandered. Let us therefore make the best use of it by following the Vedic path and meditating upon the One Supreme God alone. For He alone is the Creator of this vast universe and also of our wondrous human body. He alone determines the journey of the soul beyond death and grants a new embodiment according to our deeds. May we strive to break free from this endless cycle of birth and death, and attain salvation.
The Gāyatrī Mantra is a universal prayer invoking the Supreme Lord to awaken, inspire, and guide the human intellect. It expresses the essence of the Vedic vision — illumination through divine knowledge.
Please note that all Veda Mantras including this one, can be recited by both men and women, and by all castes and classes of people.
May God, who has given us the knowledge of the Vedas, shower His blessings upon you. Have a blessed day. May you follow His path in this very life.
Please note that I update this website every week with a new mantra from the Vedas and other holy scriptures. So please visit this website often.
PREVIOUS POSTS
POST #15
A prayer to the Almighty – By your grace no thief or wicked person should ever rule us.
प्रार्थना = हम पर कोई चोर, दुष्ट पुरुष कभी शासन न करे ।
FIRST IN HINDI (English version follows right after this).
यजुर्वेद 1.1
इषे त्वोर्जे त्वा वायव स्थ देवो वः सविता प्रार्पयतु श्रेष्ठतमाय कर्मणऽआप्यायध्वमघ्न्याऽइन्द्राय भागं प्रजावतीरनमीवाऽअयक्ष्मा मा व स्तेनऽईशत माघशँसो ध्रु॒वाऽअस्मिन् गोपतौ स्यात बह्वीः यजमानस्य पशून् पाहि ॥
हे मनुष्यों, (सविता) सब जगत् की उत्पत्ति करने वाला (देवः) सब सुखों के देने वाला परमात्मा ! (वः) तुम्हारे (ये) जो (वायवः) इन्द्रियां और अन्तकरण (स्थ) हैं, [तान्] उनको (श्रेष्ठतमाय) श्रेष्ठ (कर्मणे) कर्म के लिये (प्रार्पयतु) संयुक्त करे । (वयम्) हम लोग (त्वा) आप (भागम्) सेवा करने योग्य प्रभु का (इषे) अन्न (ऊर्जे) बल, पराक्रम की प्राप्ति के लिये (आश्रयाम्) आश्रय लेते हैं । हे मित्र लोगों ! तुम भी ऐसे होकर (आप्यायध्वम्) उन्नति को प्राप्त हो तथा हम भी हों । हे जगदीश्वर ! (त्वा) आप हमें (इन्द्राय) परमैश्वर्य के लिये (प्रजावतीः) उत्तम सन्तान वाली (अनमीवाः) रोग रहित (अयक्ष्माः) तपेदिक, क्षय रोग रहित, (अघ्न्याः) गाय आदि पशु, जो कभी हिंसा करने योग्य नहीं है (प्रार्पयतु) प्राप्त कराईये ।
हे परमेश्वर ! आपकी कृपा से (स्तेनः) चोर (अघशंसः) पाप की प्रशंसा करने वाला दुष्ट पुरुष हम लोगों पर (मा ईशत) शासन न करे, अधिकार न करे । (अस्मिन्) इस धार्मिक (गोपतौ) पृथिवी आदि पदार्थों की रक्षा चाहने वाले सज्जन मनुष्य में (ध्रुवाः) सदा स्थिर रहने वाली (बह्वीः) बहुत सारी गौवें आदि सम्पत्ति (स्यात) होवें । हे जगदीश्वर ! आप (यजमानस्य) यज्ञादि उत्तम कार्य करने वाले उपासक पुरुष के (पशून्) गौ, घोडे़, हाथी आदि की (पाहि) निरन्तर रक्षा कीजिये ।
भावार्थ
इस मन्त्र में बहुत सी सुन्दर प्रार्थनाएं हैं । इस मन्त्र में परमात्मा को सविता देव के नाम से सम्बोधित किया गया है जिसका अर्थ होता है, (1) जगत की उत्पत्ति करने वाला (2) मन के अन्दर प्रेरणा देने वाला । यह मन्त्र कहता है कि सविता देव, तुम्हारी इन्द्रियों और बुद्धि को इस जीवन में श्रेष्ठतम, उत्तम और कल्याणकारी कर्म करने की प्रेरणा देवे। हम इस मन्त्र में अनेक प्रकार के आशीर्वादों की कामना करते हैं। हम अन्न की प्राप्ति के लिए परमात्मा में आश्रय लेते हैं — किन्तु किसी भी अन्न के लिए नहीं, बल्कि ऐसे अन्न के लिए जो शुद्ध, पवित्र और सेवन योग्य हो, जो हमारे शरीर को बल और ऊर्जा प्रदान करे। इसका तात्पर्य यह भी है कि हम पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना करते हैं — न अत्यधिक, न अल्प । जब यह फसल घर आती है, तब प्राचीन परम्परा के अनुसार लोग पहले इस अन्न को अग्निहोत्र के माध्यम से परमेश्वर को अर्पित करते थे और उसका धन्यवाद करते थे । उसके पश्चात इस अन्न को स्वयं ग्रहण किया जाता था और जरूरतमंदों में बाँटा जाता था।
हम यह भी प्रार्थना करते हैं कि कोई चोर, दुष्ट या अधर्मी व्यक्ति कभी हम पर शासन न करे। परन्तु इसके लिए हमें भी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए — हमें किसी भी लालच या भौतिक लाभ के लिए ऐसे व्यक्तियों को मत (Vote) नहीं देना चाहिए । आजकल भारत में बहुत से राजनेता केवल झूठे वादे करके सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं । ऐसे लोगों से सावधान रहें। हम यह भी आशीर्वाद मांगते हैं कि हमारे पालतू पशु रोगमुक्त और स्वस्थ रहें । यह मन्त्र यह भी उपदेश देता है कि पालतू पशु हत्या के योग्य नहीं हैं। प्रत्येक जीव में आत्मा होती है, इसलिए उन्हें केवल भोजन के लिए मार देना उचित नहीं है। हम यह भी प्रार्थना करते हैं कि परमात्मा उन मनुष्यों को समृद्धि प्रदान करें जो सत्कर्म, यज्ञ और समाज के कल्याण हेतु अन्य श्रेष्ठ कर्म करते हैं ।
कभी-कभी लोग पूछते हैं कि आधुनिक समय में वेदों की क्या प्रासंगिकता है। ऐसे लोगों के लिए यह एक वाक्य — “कोई चोर या दुष्ट व्यक्ति हम पर कभी शासन न करे” — आज भी वेदों के अध्ययन को सार्थक बना देता है।
आपका दिन मंगलमय हो । मैं इस वेबसाइट पर हर कुछ दिनों में एक नया मन्त्र प्रकाशित करता हूँ — कृपया इस वेबसाइट पर बार-बार अवश्य पधारें ।
NOW IN ENGLISH
Ishé tvorjé twaa vaayava stha devo vah savitaa praarpayatu shreshtatamaaya karmana-Aapyaayadhvam aghnyaa indraaya bhaagam prajaavateer anameevaa ayakshmaa maa va stena eeshata maaghashanso dhruvaa asmin gopatayo syaata Bahveeh yajamaanasya pashoon paahi ॥
O human beings ! May the Supreme Soul, who is the creator of the entire universe and the giver of all happiness, inspire your senses and mind for the performance of noblest of the deeds.
O Lord, You are worthy of being served and we take refuge in You for the attainment of food, strength, and valor. O friends! May you and us both, attain progress and prosperity. O Lord of the Universe! By Your grace, for our prosperity, grant us cows and other domestic animals, who have the best offspring, and are free from diseases, free from ailments like tuberculosis and these animals are never worthy of any type of violence by the humans.
O Lord of the Universe! By Your grace, may no thief and also those who praise sinful acts, ever rule over us. May such people never ever become our masters. May virtuous men, who desire to protect this righteous earth and its resources, always be blessed with abundant wealth, cows, and prosperity. O Supreme Soul ! Kindly protect the cows, horses and other possessions of the devotees who perform noble acts such as Yajnyas and other benevolent deeds for the benefit of the society.
Further explanation:
There are many beautiful prayers in the Vedas and this is one of them. You will not find such prayers in other religions. In this mantra, the prayers are addressed to the Savitā Deva. Who is Savitā, (1) The one Who creates this universe and (2) Who inspires to perform noble deeds from within. This mantra says may this Savita Deva inspire your senses and intellect to perform the very best noblest actions in this life.
We seek many blessings in this mantra. We seek shelter in Him for the acquisition of food. Not just any food but the one that is good for consumption which will provide energy to our bodies. This implies indirectly that we are praying for the suffucient amout of rains, neither too much nor lack of it. When we first bring this crop to our homes, the ancient tradition was to offer this first to the Supreme Lord by performing an Agnihotra and thank Him for this blessing. Afterwards we used to eat this crop and also distribute to the needy.
We also seek His blessings so that no thief or wicked person ever rule us. We have to do our part also in doing so. We should not vote for any such person in order to gain some material wealth. These days politicians are making false promises in India just to get elected. Just be wary of such people. We seek His blessings to have domestic animals that are free of diseases. This mantra also advises that the domestic animals are not worthy of killing. All animals have a soul and should not be sacrificed for the sake of food. We seek His blessings to grant prosperity to those humans who are virtuous and perform Yajnya and other noble deeds for the good of the society.
Sometimes people ask what is the relevance of the Vedas in modern times. For these people, this one statement, “Let no thief or wicked person ever rule us” will make the study of the Vedas relevant even today.
I refresh this website with a new Veda Mantra every few days. Please visit this website often. Thank you and have a blessed day. May you continue to study and spread the message of the Vedas to entire humanity.
PREVIOUS POSTS
POST #14
Mahāmrityunjaya Mantra
महामृत्युञ्जय मन्त्र
In Hindi (English version follows right after this).
Rigveda 7/59/12, Yajurveda 3/60
ओ३म् त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
हम लोग (त्र्यम्बकम्) तीनों कालों में जो प्रकृति-जीव-कार्य जगत की रक्षा करता है, तीनों कालों में जिसका ज्ञान सदा एक रस रहता है (सुगन्धिम्) जो पुण्य कर्मों की सुगन्धि अर्थात कीर्ति से युक्त है (पुष्टि-वर्धनम्) जो शरीर, आत्मा और समाज की पुष्टि को बढाने वाला है अर्थात शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक बल को बढ़ाने वाला है, ऐसे परमात्मा की (यजामहे) स्तुति और उपासना करते हैं ।
(उर्वारुकम् इव बन्धनात्) जैसे खरबूजा पक कर, अपनी डाली से, अर्थात बन्धन से अपने आप बहुत सहज से, छूट जाता है, उसी प्रकार (मृत्योः मुक्षीय) मैं भी मृत्यु के बन्धन से छूट जाऊं और (मा मुक्षीय अमृतात्) मैं मोक्ष से अलग ने होऊँ, अर्थात मुझे मोक्ष की प्राप्ति होवे ।
भावार्थ
यह मंत्र दो वेदों—ऋग्वेद और यजुर्वेद—में पाया जाता है । वेदों का ज्ञान सृष्टि के प्रारम्भ में, परमात्मा के द्वारा दिया गया था । वेदों में एक ही सर्वशक्तिमान परमात्मा को, कई नामों से पुकारा गया है उसके भिन्न-भिन्न गुणों के आधार पर । इस मन्त्र में, परमात्मा को “त्र्यम्बकम्” नाम से सम्बोधित किया गया है ।
त्र्यम्बकम् = त्रि + अम्बकम्
त्रि का अर्थ होता है तीन । अम्बकम् बनता है, “अबि गतौ” धातु से, जिसके अर्थ होते हैं, ज्ञान, गमन और प्राप्ति । ऋषि दयानन्द ने “त्र्यम्बकम्” का अर्थ किया है, (1) जिसका ज्ञान तीनों कालों में सदा समान रहता है (2) जो तीनों कालों में रक्षा करता है । वह सर्वव्यापक है और सारा संसार उसके वश में है । उसी ने इस जगत को अपने सामर्थ्य से सम्भाल रखा है ।
इस मंत्र में हम परमेश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि हम आपकी उपासना, ध्यान और दिव्य गुणों का चिंतन और मनन करते हैं । इस मंत्र में परमात्मा के वर्णित गुण यह हैं कि वह पुण्य कर्मों की सुगंध से युक्त है । उसके पुण्य कर्मों में आते हैं कि उस ने सूर्य, जल, वायु, पृथिवी बनायी है जिनसे इस जगत् का संचालन हो रहा है । उसके द्वारा प्रदत्त अन्न हमारे शारीरिक पोषण को बढ़ाता है । उसके द्वारा वेदों में दिया गया ज्ञान हमारी आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाता है ताकि हम जीवन की प्रतिदिन की चुनौतियों का सहजता से सामना कर सकें । सृष्टि, पालन और प्रलय ही उसकी महिमा, उसका सामर्थ्य दिखलाते हैं। इस विशाल ब्रह्मांड को, जिसमें 3.2 ट्रिलियन (3.2 Trillion) ग्रह सम्मिलित हैं, बनाने का सामर्थ्य और ज्ञान, उसके अतिरिक्त अन्य किसी के पास नहीं है । वे सभी ग्रह और नक्षत्र अपने-अपने पथ (orbit) पर, व्यवस्थित रूप से, गति कर रहे हैं ।
जैसे खरबूजा पक जाने पर अपने डंठल के बंधन से स्वयं ही अलग हो जाता है, उसी प्रकार मैं भी जन्म मरण के बन्धन से पृथक हो जाऊँ और मोक्ष को प्राप्त करुँ । जैसे खरबूजा परिपक्व होकर अलग होता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी, शरीर छोड़ने से पहले वेद और भौतिक ज्ञान से परिपक्व होना चाहिये । तभी वह परमात्मा की सच्ची उपासना और ध्यान पूर्ण निष्ठा के साथ कर पाएगा । जो लोग ज्ञान से परिपक्व हैं वही अन्य को भी सही मार्ग दिखा सकते हैं । यह मंत्र हमें वेदों और उपनिषदों के अध्ययन के लिए प्रेरित करता है। परन्तु उनका अध्ययन सदैव सही अर्थ और व्याख्या के साथ ही करना चाहिए ।
हे परम पिता परमेश्वर ! एक कार्य मैं करूंगा—आपकी उपासना, पूर्ण भक्ति और ध्यान के साथ । दूसरा कार्य आपके हाथ में है—मुझे मोक्ष प्रदान करना ताकि मैं जीवन-मरण के बार-बार के बंधन से मुक्त हो जाऊं । जैसे मैं अपना कार्य पूरा करुंगा, वैसे ही आप भी अपना कार्य पूर्ण करें । यही मेरी आप से विनम्र प्रार्थना है ।
कुछ लोगों ने, “त्र्यम्बकम्” का अर्थ तीन आखों वाला भी किया है परन्तु मेरी दृष्टि में वह सही नहीं है क्योंकि परमात्मा सर्वव्यापक है और हर एक मनुष्य, पशु, पक्षी के कर्मों को प्रति क्षण देख भी रहा है । इस दृष्टि से परमात्मा की तीन नहीं बल्कि असंख्य आखें है । वेदों का ज्ञान परमात्मा ने सृष्टि के आदि में स्वयं दिया था । इसीलिये यह मन्त्र परमात्मा को ही सम्बोधित करता है किसी अन्य देवता के लिये नहीं है । वेद के अनुसार परमात्मा सदा निराकार है, वह सदा जन्म मरण से रहित है और वह कभी भी शरीर धारण नहीं करता है ।
वेद ईश्वर की वाणी है । वेद को पढ़ कर, सही अर्थ जानकर, सत्य को अपने जीवन में धारण करिये, और असत्य को छोड़ दीजिये । उस परम पिता परमश्वेर के दूत बनकर, इस वेद वाणी का अन्यों में भी प्रचार करिये । तभी हमारा भारत, एक अखण्ड भारत बन सकता है । एक ही परमेश्वर, एक ही धर्म- वैदिक धर्म ।
IN ENGLISH
Om tryambakam yajāmahe sugandhim pushti-vardhanam । Urvāru-kamiva bandhanān mrityor mukshīya mā-mritāt ॥
We worship, meditate and praise that Supreme Being who protects the living beings and this universe in all three periods of time; whose knowledge remains ever constant and unchanging in all ages; who is endowed with the fragrance of virtuous deeds, that is, with the glory of all His tasks; who increases the strength and nourishment of the body, the soul, and the society.
Just as a melon when becoming ripe, naturally detaches itself from its stem, that is, from its bondage to the plant, in the same way may I also be released from the bondage of death. But may I never be separated from salvation but rather, may I attain moksha.
Further Explanation:
This mantra is found in two Vedas, Rigveda and Yajurveda. The knowledge of the Vedas was given in the beginning of creation. In this mantra, Supreme God has been addressed by the name “Tryambakam”. It is derived from the root verb “Abi (अबि)” which means knowledge, movement and attainment. Rishi Dayanand has correctly interpreted the meaning of “Tryambakam” as someone whose knowledge does not change in all three times (past, present and future), and who protects this universe in all three times as He is Omnipresent and pervades every atom of this universe.
The Supreme God is endowed with complete knowledge; therefore, His knowledge neither increases nor decreases. In other words, His knowledge remains the same in all three periods of time — past, present, and future. In this Mantra we are praying to this Almighty God, that we will worship, meditate and adore His divine characteristics. Those characteristics mentioned in this mantra are, that You are endowed with the fragrance of performance of virtuous deeds. Among those deeds is that He has provided the sun, air, water and earth to all human beings equally, which sustain life. The crops He provides increase our physical nourishment. The knowledge He has provided in the Vedas increases our spiritual strength so that we can face day-to-day challenges of life easily. Creation, sustenance and dissolution alone show His glory, His might. No one has the power and the knowledge to create this vast universe, consisting of 3.2 trillion planets. And they are all moving in their respective orbits in an orderly manner.
A melon separates from its bondage to the stem by itself when it becomes ripe. In the same way, a person should become ripe in the spiritual knowledge by acquiring the Vedic knowledge. Only then one will be able do the right worship and meditation with full devotion to this Supreme Being. It is the Vedic knowledge that is considered the supreme knowledge.
O Supreme Being ! I will perform one task, which is to worship You, with full devotion and meditation. The second task is in Your hands, that is, grant me salvation so that I may be liberated from the repeated bondage of life and death. May You fulfill Your task just as I will fulfill mine. This is my most humble prayer to you. {O humans, are you going to fulfill your side of the task ?)
This mantra also indicates that one should leave this world after becoming ripe in Vedic and material knowledge. Then people will remember the glory of this person’s pious deeds and the knowledge and the path he has shown to his fellow human beings. Then people will say that we were lost in this jungle and this person showed us the right path. He showed us, to whom to pray and how to pray. Because of this person, I am a better person now than ever before.
So this mantra inspires you to study the Vedas and Upanishads. But one should study the correct interpretation of these. Some people have translated the word “Tryambakam” as some one possessing three eyes. But this is not correct as Supreme God is Omnipresent and is watching the actions of all humans, animals, birds etc. at all times. Thus, the Supreme God is not having three but innumerable eyes. Also, the knowledge of the Vedas was given by the Supreme God himself. So this mantra is dedicated to Him alone and no one else. Please do not arbitrarily assign it to someone else. Vedas believe in only one formless God and He never acquires a human or animal body.
Knowledge of the Vedas has been given by Supreme God Himself. Read the Vedas, understand the true meaning of it. Then follow the path of truthfulness and leave aside the untruth. Be a messenger of God and spread this truth to others. One God, and only one Dharma, that is, Vaidik Dharma. Then one can make that country known as Bharata, indivisible, unconquerable by any foreign powers.
May the God who has given us the knowledge of the Vedas, shower His blessings upon you. Have a blessed day. May you follow His path in this very life.
Previous Post #13
Who established this world ?
इस संसार को किसने वसाया है ?
First In Hindi (English version follows right after this.)
Yajurveda 40.1
ईशा वास्यमिदँ सर्वँयत्किञ्च जगत्याञ्जगत् । तेन त्यक्तेन भुञ्जीथा मा गृधः कस्य स्विद्धनम् ॥
(यत्) जो (इदम्) यह (सर्वम्) सब (किम्) कुछ (जगत्याम्) प्राप्त होने योग्य सृष्टि में (जगत्) जो भी गति शील है, जो कुछ भी चलायेमान है, वह (ईशा) ईश्वर अर्थात सकल ऐश्वर्य सम्पन्न, सर्वशक्तिमान परमेश्वर से (वास्यम्) वसने योग्य है अर्थात वसा हुआ है । [ अन्य किसी में भी इतनी क्षमता नहीं है इसे वसाने की । ] (तेन) उस ईश्वर के द्वारा (त्यक्तेन) त्याग किये हुए जगत् से (जगत्) इस जगत् के पदार्थों का (भुञ्जीथाः) तुम लोग भोगने का अनुभव करो अर्थात इस जगत् का उपयोग करो । इस में आसक्ति मत रखो । तुम लोग (कस्य, स्वित्) किसी के भी (धनम्) धन की, वस्तु की (मा) मत (गृधः) अभिलाषा करो, लोभ मत करो ॥ अर्थात अन्याय द्वारा, किसी के धन को या वस्तु को, प्राप्त करने की इच्छा मत करो । [वास्यम् = वस् + ण्यत् = वसने योग्य । ]
भावार्थ
मैंने पहले भी लिखा था कि, वेद के अनुसार, एक ही परमात्मा है परन्तु उसको वेद में, कई नामों से पुकारा गया है, उस के भिन्न् भिन्न गुणों के आधार पर । इस मन्त्र में परमात्मा को “ईश” के नाम से पुकारा गया है । जिसका अर्थ है स्वामी, मालिक । यह सारा संसार केवल ईश के द्वारा बनाया गया है और वह ही इसका संचालन कर रहा है । यह मन्त्र हमें यह भी बता रहा है कि इस संसार में प्रत्येक वस्तु गति कर रही है । आधुनिक विज्ञान भी हमें यही बताता है कि प्रत्येक वस्तु इस संसार में गति कर रही है और यह भूमि सूर्य के चारों ओर 67000 miles/hour की गति से घूम रही है । भूमि के उपर स्थित सारे पदार्थ इस गति से घूम रहे हैं । पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में 365.25 दिन लगते हैं । सूर्य को आकाशगंगा (milky way) की परिक्रमा करने में 22.5 करोड़ वर्ष लगते हैं । इस परमात्मा ने यह सारा संसार बनाया है, बिना इन पदार्थों में आसक्त हुए । आप सब लोग इस संसार का सदुपयोग करिये, बिना आसक्त हुए । अपने परिश्रम से जो आपने धन कमाया है उस में सन्तुष्ट रहिये । किसी अन्य के धन की अभिलाशा मत करिये । इस संसार में इन्सान खाली हाथ आता है और खाली ही जाता है । यह सारा धन केवल परमेश्वर का है, आप केवल इसके अस्थायी (temporary) स्वामी है ।
यह मन्त्र, हमें यह भी बता रहा है कि इस संसार में तीन तत्त्वों का स्थायी (Eternal) अस्तित्व है । (1) परमात्मा, (2) आत्मा, (3) प्रकृति । परमात्मा और आत्मा, चेतन तत्त्व हैं, और प्रकृति जड़ वस्तु है । जड़ वस्तु अपने आप को इस संसार में बदल नहीं सकती है । यह संसार बहुत विशाल है । एक चेतन तत्त्व ही इस संसार को बना सकता है और वह है परमात्मा । किसी अन्य के पास, न तो इतना सामर्थ्य है और न ही इतना ज्ञान है कि इस विशाल संसार को बनाकर व्यवस्थित भी रखे ।
कुछ संप्रदाय यह मान्यता रखते हैं कि परमात्मा ने पहले “माया” नामक एक सत्ता की रचना की और उसी माया ने इस ब्रह्माण्ड की रचना की। किन्तु यह मंत्र उस विचार का खण्डन करता है। यह स्पष्ट करता है कि परमात्मा स्वयं ही इस ब्रह्माण्ड के रचयिता हैं। वह अपने कार्य के लिए किसी अन्य की सहायता नहीं लेते हैं ।
NOW IN ENGLISH
YAJURVEDA 40.1
Om Īshā vāsyam idam sarvam yat kincha jagatyām jagat । Tena tyaktena bhunjīthā mā grdhah kasya svid dhanam ॥
In this world, where all objects are in constant motion, have been established, created, by the Supreme God. He created this world with a spirit of detachment for it. Enjoy it and make a good use of the objects He has created. Do not covet for anyone’s else wealth.
Further explanation:
As mentioned in my previous posts, as per the Vedas, there is only one God but he has been addressed by many different names based upon His attributes. In this mantra, God has been addressed by the name of “Isha” which means Lord, Master, Ruler. This entire world has been created by God and He is also sustaining and nurturing it. This mantra says that the objects created in this world are in constant motion. Modern science says that the earth is moving around the sun at a speed of 67000 miles/hour. Any object on this earth is thus moving with that speed around the sun, including me and you the reader. The Earth takes 365.25 days to orbit around the Sun. The Sun takes 225 million years to go round the Milky Way. So far it has completed 20 orbits and has 22 more to go before it runs out of fuel. This verifies what is stated in this mantra, that all objects in this universe are in constant motion.
God created this universe with a spirit of detachment for Himself. You should enjoy the objects created with a spirit of detachment also. Do not be greedy. Do not covet for anyone’s wealth. Work diligently and use the intellect bestowed upon you by the Supreme Lord, and find peace in your honest and rightful earnings. A person comes empty handed and leaves this world also empty handed. In the mean time, in this journey of life, a person is only a temporary custodian of the wealth.
This mantra also suggests, that there are three eternal objects in this universe, (1) God, (2) Soul and (3) Matter. God and soul are animate, have consciousness. Matter is inanimate and can not transform itself into this world by itself. A conscious object is needed to create this world and that is, God. This universe is huge. There are 2 trillion galaxies, each containing 100 billion stars. There are a total of 3 trillion planets. No one else besides God has the power or the knowledge to create this world and then sustain it also. We should all worship this God only and not any one else.
Some sects believe that God first created an entity called “Maya,” and that Maya, in turn, created the universe. However, this mantra refutes that notion. It affirms that God alone is the creator of the universe. He performs all these acts by Himself, without relying on any intermediary.
Have a blessed day. May God give you the wisdom to follow the righteous path of the Vedas.
Please note that every few days I will be posting a new Gem from the Vedas. So please make it a bookmark and visit more often and do NOT forget to share this website with your friends.
This website has been created by Dr Raj Bhalla.
Previous Post #12
Prayer to Almighty God = May The Clouds Bring Peace And Happiness For Us.
परमात्मा से प्रार्थना = यह बादल हमारे लिये सुख और शान्तिदायक होवें ।
FIRST IN HINDI (English version follows after this.)
Rigveda 7/35/10
ओ३म् शं नो देवः सविता त्रायमाणः शं नो भवन्तूषसो विभातीः। शं नः पर्जन्यो भवतु प्रजाभ्यः शं नः क्षेत्रस्य पतिरस्तु शंभुः ॥
(त्रायमाणः) रक्षा करता हुआ (सविता) सकल जगत् की उत्पत्ति करनेवाला ईश्वर (देवः) जो कि सब सुखों का देनेवाला, आप ही प्रकाशमान है, वह (नः) हम लोगों के लिये (शम्) सुखरूप (भवतु) हो । (विभातीः) विशेषता से दीप्तिवाली (उषसः) प्रभात वेला (नः) हम लोगों के लिये (शम्) सुखरूप (भवन्तु) हों ।
(पर्जन्यः) मेघ (नः) हम (प्रजाभ्यः) प्रजाजनों के लिये (शम्) सुखरूप (भवतु) हो । (क्षेत्रस्य पतिः) निवास करने योग्य देश का पालन करने वाला परमेश्वर (शम्-भुः) सुख की भावना करानेवाला, सुख का दाता (नः) हमारे लिये (शम्) सुखरुप (अस्तु) हो ।
भावार्थ
इस मन्त्र से हम प्रार्थना कर रहे हैं कि (सविता देव) हे सकल जगत के उत्पत्ति कर्ता परमेश्वर, आप की कृपा से, यह बादल हमें सुख और शान्ति प्रदान करें । यह उतना ही बरसें जितना हमारी भूमि के लिये पर्याप्त होवे । न ही कम और न ही अधिक बरसें । हमारे पूर्वज ऐसे मन्त्रों से अग्निहोत्र में आहुति प्रदान किया करते थे ।
प्रार्थना तभी स्वीकार होती है जब हम अपना दायित्व भी निभायें । Global warming से अत्याधिक वर्षा हो रही है और सारे देशों में हो रही है । वृक्षों को काटने से, land slides हो रही हैं । पर्यावरण की सुरक्षा का दायित्व सभी नागरिकों का है । तभी हम सुख पूर्वक रह पायेगें ।
In English
Rigveda 7/35/10
Om Sham no devah savitā trāyamānah sham no bhavantū-shaso vibhātīh । Sham nah parjanyo bhavatu prajābhyah sham nah kshetrasya pati-rastu shambhuh ॥
May the creator and protector of this universe, having divine qualities, grant us peace and happiness. May the shinning dawns provide us peace and joy.
May the clouds bring peace and happiness for the people. May this God, the protector of our livable habitable country, provide peace and happiness for us.
Further Explanation:
As mentioned in my previous posts, God has been addressed in the Vedas by many different names depending upon His attributes. In this mantra, God has been addressed by the name of Savita, which means creator of the universe. Rains play a very important role in protecting humanity from calamities like famine. We are praying to God that may these clouds do NOT cause excessive rains nor lack of sufficient rain. We do not want excessive rains causing floods and land slides. The mantra continues, that O Almighty, after all you are the protector of our land and country, after all You have the power to control the air that carries these clouds to a proper place. Our forefathers used to offer oblations in the Agnihotra after reciting such mantras and pray for peace and happiness of all humanity.
But our forefathers also did their part in protecting the environment. They followed the teachings of the Vedas and had unwavering faith and devotion to One God only. They did not cut the trees unnecessarily. Deforestation causes land slides. Global warming is causing excessive rains in all countries. It is our responsibility to protect the environment and thus bring peace and happiness to all mankind.
Have a blessed day. May God give you the wisdom to follow the righteous path of the Vedas.
Previous Post – Sept 23, 2025
Do the Vedas mention that the Earth revolves around the Sun?
क्या वेदों में कहीं यह उल्लेख है कि पृथिवी सूर्य के चारों ओर घूमती है ?
First In Hindi (English version follows right after this)
Yajurveda 3/6
ओ३म् आयं गौः पृश्निरक्रमीदसदन् मातरं पुरः। पितरं च प्रयन्त्स्वः ॥
(अयम्) यह (गौः) पृथिवी (पितरम्) पालने करने वाले, रक्षक (स्वः) सूर्य के (पुरः) आगे-आगे (मातरम्) अपनी मातारुप जलों के साथ (असदत्) स्थित (प्रयन्) अच्छी प्रकार चलती हुई (पृश्निः) अन्तरिक्ष अर्थात् आकाश में (आ अक्रमीत्) चारों तरफ घूमती है ॥
भावार्थ
निघण्टु में “गौः” के 20 पर्यायवाची शब्द दिये हैं जिनमें एक नाम पृथिवी भी है । “स्वः” का अर्थ सूर्य होता है । यह मन्त्र कहता है कि पृथिवी सूर्य के चारों ओर घूमती है । इस मन्त्र में सूर्य को पृथिवी का पिता कहा गया है क्योंकि पिता का अर्थ है पालन करने वाला । यह एक अलंकारिक वर्णन है । पृथिवी सूर्य से ऊर्जा प्राप्त करती है जिससे वनस्पतियां उगती हैं । सूर्य की गर्मी से ही पृथिवी का तापमान प्राणियों के रहने के लिये अनुकूल रहता है । इस प्रकार से सूर्य, पृथिवी पर रहने वाले, सब प्राणियों का पालन पोषण कर रहा है ।
इस मन्त्र में जलों को पृथिवी की माता कहा गया है क्योंकि जब पृथिवी बनी थी तब यह चारों ओर से जल से घिरी हुई थी, मानो कि पृथिवी, जल के गर्भ में वर्तमान थी । धीरे धीरे पानी कम होता गया और पृथिवी जल से बाहर दिखायी देने लगी । अभी भी पृथिवी का 71% भाग, समुद्र के जल से घिरा हुआ है और इसके अतिरिक्त पृथिवी ऊपर से, चारों ओर से, जल के कणों (Water Vapors) से घिरी हुई है । धन्यवाद है ऋषि दयानन्द जी का जिन्होने इस मन्त्र का सही अर्थ दिया है । सहस्त्रों वर्ष पहले, हमारे ऋषियों और पूर्वजों को यह जानकारी थी कि पृथिवी सूर्य के चारों ओर घूमती है ।
NOW IN ENGLISH
Om āyam gauh prishnir-akramīd-asadan mātaram purah । pitaram cha prayant-svah ॥
This Earth revolves around its sustainer—the father-like Sun—carrying mother-like waters through space.
Further Explanation:
There are certain words in this mantra that one needs to understand their meaning, like “gauh”, “swah”, “mātaram” and “pitaram”. Nighantu 1.1 lists 20 synonyms for the word “gauh,” one of which is “Earth.” The term “Swah” refers to the Sun. This mantra clearly indicates that the Earth revolves around the Sun. In this mantra, the Sun is called “Pitaram,” which literally means “father.” This is just a figurative language. In Sanskrit, a father is one who nurtures and sustains. Similarly, the Sun sustains life on Earth by providing heat, enabling comfortable living conditions and supporting the growth of vegetation. Thus, the Sun is rightly described in this mantra as the father of Earth.
In this mantra, water is referred to as “Mātaram,” which literally means “mother.” Water is called the mother of the Earth because, when the Earth was first formed, it was completely submerged by water. As the waters receded, the surface of the Earth began to emerge, much like a birth from the womb. Even today, the Earth remains about 71% covered by ocean waters and is continually surrounded by water vapor from the atmosphere above.
Many a times it takes a Rishi (Sage) to describe a Veda Mantra correctly. Above is a perfect example of that. Rishi Dayānanda gave the true meaning of the above Veda Mantra. As mentioned earlier in my posts, a Rishi is one who can visualize a Veda Mantra in a state of Samādhi and find its true meaning. Thousands of years ago, our Rishis and forefathers already knew that the Earth revolves around the Sun, not the other way around.
What about the western nations?
Nicolaus Copernicus (1543) published De revolutionibus orbium coelestium, describing a Sun-centered (heliocentric) system. This was decades before the telescope was invented.
Galileo (1609) built his own telescope and was the first to provide compelling telescope-based evidence for the Copernican heliocentric model. His observations of Venus’s phases, the moons of Jupiter, and other celestial phenomena demonstrated that the Earth was not the center of the universe, as previously believed.
Those people who raise questions about the relevance of the Vedas in modern times, should think twice after reading this post.
Previous Post #10
परमात्मा से सर्वोत्तम बुद्धि की प्राप्ति के लिये प्रार्थना ।
Yajurveda 32/14
ओ३म् यां मेधां देवगणाः पितरश्चोपासते । तया मामद्य मेधयाग्ने मेधाविनं कुरु स्वाहा ॥
इस मन्त्र के ऋषि हैं मेधाकाम । ऋषि से अभिप्राय है जिन्होने इस मन्त्र को समाधि की अवस्था में साक्षातकार करके, इसका आगे बहुत प्रचार किया । मैनें पूर्व पोस्ट मे लिखा था कि वेदों में, एक ही परमात्मा को, कई नामों से, सम्बोधित किया गया है जिसमें एक नाम अग्नि भी है । इस मन्त्र में परमात्मा को अग्नि के नाम से सम्बोधित किया गया है, जिसका अर्थ होता है ज्ञानस्वरुप प्रकाशस्वरुप ।
(अग्ने) हे ज्ञानस्वरुप परमेश्वर ! (याम्) जिस (मेधाम्) बुद्धि को (देवगणाः) अध्यात्मिक विद्या को जानने वाले लोग और (पितरः) रक्षा करने वाले ज्ञानी लोग (उपासते) प्राप्त करके, सेवन करते हैं, उपयोग में लाते हैं (तया) उस (मेधया) बुद्धि से (माम्) मुझको (अद्य) आज (स्वाहा) अपनी सत्य वाणी से (मेधाविनम्) प्रशंसित बुद्धि वाला (कुरु) कीजिये ॥
भावार्थ
मेधा ऐसी बुद्धि होती है जिससे हम सत्य को असत्य से अलग कर सकते हैं । मेधा ऐसी बुद्धि होती है जिससे हम किसी भी ज्ञान को सहजता से समझ कर अपने मस्तिष्क में लम्बे समय तक याद रख सकते हैं, ताकि जब हमें उस ज्ञान की आवश्यकता पडे़ तो हम उसका प्रयोग कर सके । मेधा ऐसी बुद्धि है जिससे हम वेद के मन्त्रों का सही अर्थ जान सकते हैं । इस मेधा बुद्धि की सहायता से हम समाधि को और मोक्ष को प्राप्त कर सकते हैं ।
हमारे ऋषियों के पास में यही मेधा थी जिससे उन्होंने 20,000 से भी अधिक वेद मन्त्रों को याद किया और आगे भी उनका प्रचार किया । वैज्ञानिकों के पास भी यही मेधा होती है जिससे वह सदा नये नये अविष्कार करते हैं । इसी मेधा की प्राप्ति के लिये हम परमेश्वर के आशीर्वाद के लिये प्रार्थना कर रहे हैं । हमें इस जीवन में राक्षस नहीं, बल्कि देव बनना हैं । यह मेधा ही हमें इस जीवन की यात्रा में, बुरे मार्ग पर चलने से बचा लेगी ।
हमारे पूर्वज ऐसे मन्त्रों से अग्निहोत्र में आहुति दिया करते थे और प्रार्थना किया करते थे कि परमेश्वर उनको आज ही मेधा बुद्धि प्रदान करे ।
इस Website में हर कुछ दिन के बाद, एक नये मन्त्र की व्याख्या, दी जायेगी । कृपया इसे आगे भी अपने मित्रों को भेजिये ताकि वेद का ज्ञान बहुत अधिक लोगों तक पहुंच सके । यह वेद का ज्ञान त्यागने योग्य नहीं है बल्कि अपनाने योग्य है । सभी ऋषियों ने वेद को सर्वोपरि माना है ।
Now In English
Prayer to the Almighty God for getting the highest form of wisdom.
Om yaam medhām devagaṇāḥ pitarash-cho-pāsate, tayā maamadya medhayāgne medhāvinam kuru swāhā.
The Rishi of this mantra is Medhākam. Rishi means one who has visualized the mantra in a state of Samādhi and then propagates its meaning to the public. As mentioned in my previous posts, in the Vedas, one God has been addressed by many different names, depending upon His attributes. In the current mantra, God has been addressed by the word Agni, which means all knowledgeable and self-refulgent.
O all knowledgeable God, bless me today with this Medhā (wisdom) which was possessed by the seers of spiritual knowledge and those who protect us that is, the scientists and, who used this wisdom for the benefit of the society.
Further Explanation:
Medhā is that wisdom by which one can distinguish what is right from wrong. Medhā is that wisdom by which one can grasp a subject quickly and retain it for a long time so that he can recall it when needed. Medhā is that wisdom by which one can analyze and get a deeper meaning of a Veda Mantra. It is this Medhā that helps a person to achieve a state of Samādhi for emancipation.
This Medhā was possessed by our Rishis (Saints) by which they were able to memorize more than 20,000 Veda Mantras, and they propagated that to the next generations. Scientists possess this Medhā by which they can make new discoveries and offer us protection in this world, and also make our life easier.
By this Medhā, a person can distinguish the bad from the good and thus choose the right path. We need to gain both, spiritual and material prosperity in this world. Above all, we need to be a decent and kinder gentleman. Our forefathers used to recite these type of Mantras while offering oblations during Agnihotra and pray, to attain this Medhā starting from today.
I hope you will pray to the Almighty with this mantra everyday.
Have a blessed day. May God give you the wisdom to follow the righteous path of the Vedas.
Please note that every few days I will be posting a new Gem from the Vedas. So please make it a bookmark and visit more often and do NOT forget to share this website with your friends.
This website was created by Dr. Raj Bhalla.
Previous Post #9
FIRST IN HINDI: (English version follows after this)
दान की महिमा ।
Rigveda 1/1/6
यदङ्ग दाशुषे त्वमग्ने भद्रं करिष्यसि । तवेत्तत्सत्यमङ्गिरः॥
एक जीवात्मा परमात्मा को सम्बोधित करके कह रहा है,
हे (अग्ने) ज्ञानस्वरुप, प्रकाशस्वरुप परमात्मन् ! (अङ्ग) हे सब के मित्र ! (दाशुषे) आप दानशील, आत्मसमर्पण करने वाले उपासक के लिये (यत्) जो (भद्रं करिष्यसि) भला करते हो, कल्याण करते हो (अङ्गिरः) हे पृथिवी आदि पदार्थों को प्राणरूप और शरीर के अङ्गों को अन्तर्यामीरूप से रसरूप होकर रक्षा करनेवाले परमेश्वर ! (तव एतत् सत्यम्) यह आपका ही सत्यव्रत है, सत्य नियम है ।
भावार्थ
परमात्मा को यहां अङ्गिरः शब्द से कहा गया है क्योंकि वह प्राण के समान हमारे शरीरों और इस ब्रह्माण्ड की रक्षा कर रहा है । [प्राणो वा अङ्गिराः। (श०ब्रा० 6.3.7.3)] । यह परमात्मा का सत्य नियम है कि वह दान देने वाले का सदा भला ही करता है । परमात्मा की भक्ति भी, पूरे आत्मसमर्पण और श्रद्धा के साथ ही करनी चाहिये । वह सारी सृष्टि में प्रविष्ट है जैसे प्राण हमारे प्रत्येक अङ्ग मे व्याप्त है ।
जब मनुष्य शरीर छोड़ता है तब उसके साथ कुछ भी नहीं जाता है । यह धन दौलत, घर, कार, सब कुछ यही छूट जाता है । आपके साथ आपके किये हुए कर्म जाते है । दान देना, यज्ञ करना, साधना करना, अच्छे कर्मों में आता है । यही आपको इस और अगले जन्म में सुख प्रदान करेंगे । परमात्मा की साधना और भक्ति, पूरी श्रद्धा और आत्म समर्पण के साथ ही करनी चाहिये । दान देते समय भी, यह भावना होनी चाहिये कि, हे प्रभु, यह तेरा दिया तेरे अर्पण । मेरा इस संसार में कुछ भी नहीं है । यह शरीर भी प्रभु आपका दिया है । मेरा कुछ है इस संसार में तो वह है मेरी आत्मा, और उसको अच्छे कर्मों में लगाईये । यज्ञ में आहुति डालते समय, हम कई बार बोलते हैं,”इदन्न मम” जिसका अर्थ है, यह मेरा नही है ।
दान देते समय दो चीजों का अवश्य ध्यान रखिये ।
(1) दान उस व्यक्ति को या संस्था को दीजिये, जो इसके पात्र हों ।
(2) दान आप किस भावना से दान दे रहे हैं ।
Bhagwat Gita 17.20:
दातव्यमिति यद्दानं दीयतेऽनुपकारिणे । देशे काले च पात्रे च तद्दानं सात्त्विकं स्मृतम् ॥
(दातव्यम्) देने योग्य है, दान देना उचित है (इति) ऐसा विचार करके (यत्) जो (दानम्) दान (देशे) देश (काले) काल (च) और (पात्रे) पात्र, का विचार करके (दीयते) दिया जाता है (अन्+उपकारिणे) अपने प्रति उपकार की भावना से रहित होकर, अर्थात निष्काम भाव से (तत्) वह (दानम्) दान (सात्त्विकम्) सात्त्विक (स्मृतम्) कहा गया है ।
दान देते समय भावना होनी चाहिये,”हे परमात्मा ! तेरा दिया तेरे अर्पण “। बदले में किसी चीज कि अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये । उन लोगों को और संस्थाओं को दान अवश्य देना चाहिये जो वेद का प्रचार कर रहे हैं क्योंकि सब से बड़ा दान वेद विद्या प्रदान करना है ।
English Version
Glory of making charitable contributions.
Rigveda 1/1/6
Yadnga daashushe tvam-agne bhadrama karishyasi । Tavet-tat-satyam-angirah ॥
In this Mantra, a devotee is addressing God by saying,
O Omniscient God, O friend of all, You always bestow all good things for a person who donates generously and surrenders to you with complete devotion. O Almighty, O inner soul and life of this universe, O protector of this universe, this is Your true divine nature and eternal resolve.
Further Explanation
I had mentioned in my previous two posts that God has been addressed in the Vedas by many different names as per His attributes. In this mantra, God has been addressed by the word “Angirah”, which means He is the life force of this human body and the entire universe. Actually He is the inner dwelling force of all.
This mantra reassures that the Almighty God bestows all that is good, upon those people who donate generously to worthy causes without seeking anything in return. Such a person should have unwavering faith and complete surrender to God alone. It is in God’s true nature to shower happiness on such devotees.
One also observes this in everyday life: when you do good to someone without expecting anything back, your own heart is filled with joy.
Remember when a person departs from this world, nothing accompanies him—not wealth, not houses, not cars. The only companion is their karma, whether good or bad. Acts such as giving in charity, performing yajnas, and meditating on the Supreme God fall under good karmas. These deeds bring happiness, not just in this life, but in the life beyond. Worship should be offered with complete devotion and surrender to the Supreme God alone and no one else.
While offering oblations in the Agnihotra we repeat this phrase many times, “Idaanna Mama” – which means, whatever I am offering to You O Lord, by way this oblation, nothing is mine but only you have provided me. One should keep in mind that even this wonderful human body has been provided to a person by the Supreme God. Actually in this world, nothing is mine except my own soul. Everything else has been provided by the Lord. Strength and intellect, both are needed in order to earn any money and these both come from the Lord. Yajnya teaches us that donations should be given with this attitude only, O Lord, this was given to me by you, and I am offering it back to you.
But one caution should always be observed that the person or the organization who is receiving, should be worthy of that donation.
Bhagwat Gita 17.20,
That donation (charitable money or gift or knowledge) which is given to someone without expectation of anything in return, knowing it to be a duty to give, in a suitable place and time, to a Worthy Person, is held to be Sattvic (of highest quality).
This clearly says that the person or an organization, should be worthy of your donation. When donation is needed desperately, then it should be given right away, without delay. For examples these days, helping flood victims of Punjab and Himachal Pradesh. To serve humanity is to serve God.
Also always support those individuals and organizations who are spreading the wisdom of the Vedas and the Upanishads, because the gift of Vedic knowledge is considered the highest form of charity.
PREVIOUS POST
Post #8
FIRST IN HINDI: (English version follows after this)
हमने पिछले पोस्ट में जाना था कि परमात्मा एक ही है । परमात्मा में अनेकों गुण हैं जिसके आधार पर, वेदों में ,उसे कई नामों से पुकारा गया है । इसी शृंखला में, नीचे कैवल्य उपनिषद् से एक ओर प्रमाण दिया जा रहा है ।
कैवल्य उपनिषत् ॥
ओ३म् स ब्रह्मा स विष्णुः स रुद्रस्स शिवस्सोऽक्षरस्स परमः स्वराट् । स इन्द्रस्स कालाग्निस्स चन्द्रमाः ॥
(सः) वह (ब्रह्मा) ब्रह्मा है (सः) वह (विष्णुः) विष्णु है (सः) वह (रुद्रः) रुद्र है (सः) वह (शिवः) शिव है (सः) वह (अक्षरः) अक्षर है (सः परमः स्वराटः) वह परम स्वराट है (सः) वह (इन्द्रः) इन्द्र है (सः) वह (कालग्निः) कालाग्नि है (सः) वह (चन्द्रमाः) चन्द्रमा है ।
भावार्थ
ब्रह्मा = महान होने से और सब जगत की रचना करने से उस परमात्मा का नाम ब्रह्मा है ।
विष्णुः = सर्वत्र व्यापक होने से उस प्रभु का नाम विष्णु है ।
रुद्रः = दुष्टों को दण्ड देकर रुलाने से उस प्रभु का नाम् रुद्र है ।
शिवः = मङ्गलमय और सबका कल्याण कर्त्ता होने से उस प्रभु का नाम शिव है ।
अक्षरम् = जिसका कभी विनाश न हो, इसीलिये उस प्रभु का नाम अक्षर है ।
स्वराट् = जो स्वयं प्रकाश स्वरुप है, इस लिये उस प्रभु का नाम स्वराट् है ।
इन्द्रः = परमैश्वर्यवान् होने से उस प्रभु का नाम इन्द्रः है । वह सारे जगत का स्वामी है ।
कालाग्निः = प्रलय में सब का काल, और काल का भी काल है, इसीलिये परमेश्वर का नाम कालाग्नि है । प्रलय में परमात्मा इस जगत का विनाश कर देता है ।
चन्द्रमाः = आनन्द स्वरूप और आनन्द का देने वाला होने से वह परमात्मा चन्द्रमा कहलाता है ।
यह सब नाम परमात्मा के गौण नाम हैं । परमात्मा का मुख्य और निज नाम है = ओ३म् ।
यजुर्वेद 40.17 >> ——ओ३म् खं ब्रह्म ॥
मैं (खम्) आकाश के तुल्य सब स्थान पर व्यापक हूँ (ब्रह्म) गुण कर्म स्वरुप से सबसे बड़ा हूँ (ओ३म्) मेरा नाम ओ३म् है ।
यजुर्वेद 40.15 >> —-ओ३म् क्रतो स्मर ।
हे कर्म करने वाले मनुष्य, तू ओ३म् का स्मरण कर ।
योगदर्शनम् 1.27 >> तस्य वाचकः प्रणवः ॥
उसका नाम ओ३म् है ॥
अथर्ववेद 2.2.2 >> ,—– वह (एक एव) एक ही (नमस्यः) नम्न करने योग्य है, और (सुशेवाः) उत्तम सुखों का दाता है ।
इस Website में हर कुछ दिन के बाद, एक नये मन्त्र की व्याख्या, दी जायेगी । कृपया इसे आगे भी अपने मित्रों को भेजिये ताकि वेद का ज्ञान बहुत अधिक लोगों तक पहुंच सके । यह वेद का ज्ञान त्यागने योग्य नहीं है बल्कि अपनाने योग्य है । सभी ऋषियों ने वेद को सर्वोपरि माना है ।
In English
We learnt in the previous post, that according to the Vedas there is only one God who has been addressed by many different names in the Vedas based upon His characteristics. We present more proof in this regard in this post.
Kaivalya Upanishad
Sa Brahmaa Sa Vishnuh Sa Rudras Sa Shivas So’ksharas Sa Paramah Swaraat । Sa Indras Sa Kaalaagnis Sa Chandramaah ॥
He is Brahmaa, He is Vishnu, He is Rudra, He is Shiva, He is Akshara, He is Supreme Swaraata, He is Indra, He is Kaala Agni, He is Chandramaa.
Further Explanation Of These Names:
Brahmaa means One who is Great and creates this universe. No one is bigger than Him in attributes, actions and size. Vishnu means One who pervades the universe. Rudra means who makes evil people cry as a form of punishment. Shiva means who is benevolent. He wants every one to follow His teachings He provided in the Vedas and lead a happy life. Swaraata means one who is self refulgent. Indra means one who has Lordship over this universe. Kaalaagni means one who destroys this universe during dissolution. Chandramaa means one who is full of bliss and provides bliss to his devotees.
There is indeed only One God who has all these attributes and therefore has been addressed by many different names.
Above mentioned names are all considered His Secondary names.
His primary and personal name is, OM. This name originates from the Vedas as follows:
Yajurveda 40.17 >> ———-Om Kham Brahm (ओ३म् खं ब्रह्म) which means,
I am present everywhere like the space, no one is bigger than me in attributes, actions and size. My name is OM.
Yajurveda 40.15 >> ——-Om Krato Smara
O man of action, you should recite Om.
Rishi Patanjali says in Yogadarshanam 1.27 >”Tasya Vaachakah Pranavah” which means,
His name in Om.
Atharvaveda 2.2.2 >> ——-There is Only one God who sustains and protects this universe and is worthy of your salutation and respect. He alone gives true happiness in this world and beyond.
Conclusion: Vedas believe in monotheism. There is only one Supreme God.
Google Search: UNESCO has recognized, “Rigveda” among few others, as one of the oldest manuscript.
Have a blessed day. May God give you the wisdom to follow the righteous path of the Vedas.
Please note that every few days I will be posting a new Gem from the Vedas. So please make it a bookmark and visit more often and do NOT forget to share this website with your friends.
This website has been created by Dr. Raj Bhalla, USA.